Venus And Sun Ki Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को मान- सम्मान, आत्मविश्वास, सरकारी नौकरी, पिता और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। वहीं शुक्र ग्रह को वैभव, धन, ऐश्वर्य, वैवाहिक सुख और लग्जरी का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि इन दोनों ग्रहों का संयोग बनने जा रहा हैं। यह संयोग शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में बनेगी। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही अपार धन- दौलत की प्राप्ति हो सकती है। वहीं राजनीति में सफलता मिल सकती है। वहीं मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

नीलम नहीं पहन सकते तो हाथ में बांधें इस पेड़ की जड़, शनि की कृपा से चमकेगा करियर और कारोबार

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026

100 साल बाद बन रहे बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर काम में सफलता के योग

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और सूर्य की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनेगी। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। करियर में अचानक उछाल आएगा और नए अवसर आपको आगे बढ़ने का मार्ग देंगे। वहीं संपत्ति से संबंधित लाभ संभव है। साथ ही परिवार में आनंद और सामंजस्य बढ़ेगा। वहीं नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। इसके अलावा लव और मैरिड लाइफ में तालमेल तथा खुशियां बढ़ेगी। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और सूर्य का संयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि यह संयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही संपत्ति ता वाहन का सुख प्राप्त होगा। वहीं व्यापार करने वालों के लिए समय बेहतर है। साथ ही तरक्की के रास्ते खुलेंग। परिवार और रिश्तेदारों के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। शेयर बाजार, मीडिया, एंटरटेनमेंट और क्रिएटिव क्षेत्र वाले लोगों को खास फायदा मिल सकता है। कोई नया आइडिया आपके करियर में तेजी लाएगा। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

शुक्र और सूर्य का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि इस दौरान यह संयोग आपकी राशि से 11वें भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपकी इनकम में वृद्धि हो सकती है। वहीं नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ होगा और निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वहीं इस अवधि में आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस दौरान आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

नीलम नहीं पहन सकते तो हाथ में बांधें इस पेड़ की जड़, शनि की कृपा से चमकेगा करियर और कारोबार

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल