Budhaditya Rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय ग्रहों के राजकुमार बुध और ग्रहों के राजा सूर्य दोनों ही सिंह राशि में विराजमान है। इस राशि में सूर्य 17 सितंबर 2023 तक रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में सिंह राशि में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य योग बना हुआ है। बुधादित्य योग शुभ योगों में से एक माना जाता है। इस योग के बनने से कई राशियों की किस्मत अचानक खुल जाती है। धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। आइए जानते हैं सिंह राशि में बुधादित्य योग बनने से किन राशियों की किस्मत सातवें आसमान पर होगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के लग्न भाव में ही दोनों ग्रहों की युति हो रही है। ऐसे में सिंह राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आत्म विश्वास की बढ़ोतरी होगी, जिससे आप हर काम को सफलता के साथ कर लेंगे। बिजनेस में भी अपार सफलता के आसार नजर आ रहे हैं। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हो। इसमें सफलता मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

तुला राशि (Libra Zodiac)

इस राशि के जातकों को करियर अच्छा जाने वाला है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लंबे समय से जो काम अटका है वो अब फिर से शुरू हो सकता है। आपका सपना पूरा हो सकता है। कार्यस्थल में भी आपके काम की प्रशंसा की जाएगा। इसके चलते उच्च अधिकारी प्रसन्न होकर पदोन्नति या फिर कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको दे सकते हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुधादित्य योग बनने से इस राशि के जातकों को लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। अगले पांच दिनों में कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। कर्ज दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। बढ़ते हुए आत्मविश्वास के कारण आप आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। अपनी इच्छाओं को पूरा करने का भी अच्छा समय चल रहा है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।