Venus Planet Transit: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को वैभव, धन, विलासता, भौतिक सुख, लग्जरी, कामुकता और ऐश्वर्य का दाता माना गया है। इसलिए जब भी शुक्र का राशि परिवर्तन होता है। तो इन सेक्टरों के साथ सभी राशियों पर असर पड़ता है। आपको बता दें कि वैभव और धन के दाता शुक्र ग्रह 7 जुलाई को सिंह राशि में संचरण करेंगे। जिससे 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। वहीं शुक्र ग्रह पंचम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संंतान संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आप सेविंग करने में कामयाब रहेंगे। वहीं इस समय आपको प्रेम- संबंंधों में सफलता मिल सकती है। वहीं यह समय छात्र के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस समय वह किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही इस समय कार्यक्षेत्र में बुद्धि के प्रदर्शन से शानदार काम करेंगे और हर कार्य को अच्छे से पूरा करेंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको किस्मत का भी साथ मिल सकता है। वहीं  व्यवसाय से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सम्मान भी बढ़ेगा। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शुभ रहेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों को इनकम और लाभ के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपके कोष में अच्छी वृद्धि होगी। अगर आप नया बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो यह अवधि आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। वहीं इस दौरान आप अगर शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल