Venus Planet Transit: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को वैभव, धन, विलासता, भौतिक सुख और ऐश्वर्य का दाता माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र का गोचर होता है। तो इन सेक्टरों के साथ सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 7 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकम भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं कुछ नया काम करने की सोच रहे हैं तो वो भी कर सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विरोधी भी आपसे हार जाएंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ होगा। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाह रहे हैं वो कर सकते हैं। क्योंकि लाभ के आसार हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शुक्र ग्रह का गोचर वृष राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में होगा। इसलिए इस अवधि में आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति भी होगी। वहीं आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और परिवार के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग भी हो सकती है। वहीं जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही आर्थिक मामलों में भी यह गोचर आपके लिए शुभफलदायी माना जा रहा है। जो लोग प्रापर्टी और रियल स्टेट से जुड़ा व्यापार करते हैं, उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का सिंह राशि में प्रवेश वैवाहिक और पार्टनरशिप के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस अवधि में आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। साथ ही पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं प्रेम जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी और पार्टनर के साथ आपके संबंध और प्रगाढ़ होंगे। साथ ही इस समय आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। वहीं जो लोग अविवाहित हैं , उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।
