Shukra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह कभी- कभी महीने में नक्षत्र के साथ राशि परिवर्तन भी करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह अक्टूबर के महीने में 4 बार अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। जिसमें 6 अक्टूबर 2025 को शुक्र देव उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। वहीं इसके 3 दिन बाद 9 अक्टूबर 2025 को शुक्र देव कन्या राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह पूरे महीने रहने वाले हैं। इस बीच 17 अक्टूबर को शुक्र का हस्त नक्षत्र में गोचर होगा, जिसके बाद 28 अक्टूबर को शुक्र देव चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही आय में वृद्धि के साथ करियर में तरक्की के योग बनेंगे। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

5 साल बाद मंगल की राशि में बनेगा पावरफुल लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह की चाल में 4 बार बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर आपकी कड़ी मेहनत पर आपके वरिष्ठों की नज़र रहेगी और वे आपके प्रयासों को पहचानेंगे और उनकी सराहना करेंगे। आप अपने करियर और पारिवारिक जीवन से इस दौरान काफी संतुष्ट नजर आएंगे। वहीं युवाओं की लक्ष्य प्राप्ति की राह आसान होगी और समाज में एक नई पहचान मिलेगी। साथ ही इस अवधि में आपकी आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं।

मेष राशि (Aries Zodiac)

शुक्र ग्रह की चाल में 4 बार परिवर्तन मेष राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं आप इस अवधि में काफी यात्राएं करेंगे यह यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी। आपकी परिवारवालों के साथ रिश्तों में अब सुधार देखने को मिलेगा। आप परिवार के साथ किस लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही कार्यस्थल पर जूनियर औऱ सीनियर का साथ मिलेगा। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह की चाल में 4 बार बदलाव सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी कमाई इस अवधि में बहुत अच्छी रहेगी और रिश्तों में भी मजबूती देखने को मिलेगी। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं जो जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, आने वाला समय उनके हित में रहेगा। साथ ही इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। वहीं आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।


यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल