Venus Planet Vakri: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह 22 जुलाई को कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का वक्री होना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही वाहन और प्रापर्टी का आपको सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं आप इस समय कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। साथ ही व्यापारियों को लाभ हासिल हो सकता है। साथ ही कुछ नए लोगों से मिलना भी होगा। वहीं अगर आप रियल स्टेट, प्रापर्टी, लेन- बेच का कार्य करते हैं, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शुक्र ग्रह का वक्री होना मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी के भाव में वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग आपके इंप्रेस होंगे। वहीं  इस दौरान आप अपने परिवार के लिए काफी कुछ करने के लिए बहुत ही जरूरी फैसले ले सकते हैं। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही कारोबारियों को इस समय उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। इसलिए इस समय आपको काम-कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही साथ ही इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा खासा सहयोग प्राप्त होगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों का इस समय मनचाही जगह ट्रांसफर और प्रमोशन हो सकता है। इस दौरान सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। वहीं जो व्यापारी हैं, उनको इस समय अच्छे ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं। जिससे अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं कारोबार का विस्तार भी कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल