Lucky Mark In Your Hand: हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ में मौजूद चिह्न और रेखाओं के आधार पर विश्लेषण उसके भविष्य और वर्तमान का आकलन किया जाता है। साथ ही हाथ में कुछ ऐसी रेखाएं और योग होते हैं जो व्यक्ति को भाग्यशाली बनाते हैं। साथ ही ये रेखाएं और चिह्न व्यक्ति को सारे भौतिक सुख प्रदान करते हैं। वहीं व्यक्ति अकूत धन- संपत्ति का मालिक बनता है। आइए जानते हैं इन योगों के बारे में…

त्रिशूल का निशान

हथेली में त्रिशूल का निशान बेहद शुभ माना जाता है। वहीं किसी व्यक्ति के हाथ पर  ह्रदय रेखा के सिरे पर गुरु पर्वत के पास त्रिशूल का निशान हो ऐसा व्यक्ति धनवान होता है। साथ ही समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा पाता है। वहीं ऐसे व्यक्ति को सरकारी क्षेत्र में लाभ और उच्च पद प्राप्त होता है। साथ ही ऐसे लोग बिजनेस में भी अच्छा नाम कमाते हैं। ये लोग कम उम्र में ही धनवान बन जाते हैं।

कमाते हैं खूब धन और शोहरत

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में मछली का निशान भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति भाग्यशाली होते हैं। साथ ही हथेली पर यह निशान लंबी आयु का भी प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोग अपने जीवन में काफी नाम कमाते हैं और उच्‍च पद प्राप्‍त करते हैं। वहीं ये लोग लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। साथ ही इनको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

धनवान और दूरदर्शी होते हैं

यदि किसी व्यक्ति की हथेली में घोड़े की आकृति या स्तंभ जैसा चिह्न हो तो ऐसा व्यक्ति राजाओं जैसी जिंदगी जीता है। साथ ही ये लोग प्रशासनिक अधिकारी बनते हैं। वहीं ये लोग परिश्रमी और दूरदर्शी होते हैं। वहीं ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग खेल के क्षेत्र में भी खूब नाम कमाते हैं। ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं।

मां लक्ष्मी की रहती है सदा कृपा

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में धनुष, चक्र, माला, वज्र या चतुष्कोण का निशान बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की सदा कृपा बनी रहती है। साथ ही इन लोगों पर अकूत धन- संपत्ति होती है। वहीं इन लोगों को समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसे लोग व्यापार में अच्छा धन कमाते हैं और उच्च व्यवसायी बनते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024