Mahalaxmi Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार व्रत और त्योहारों पर शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मावन जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि इस साल नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर को हो रही है और इसका समापन 2 अक्टूबर को होगा। वहीं इस बीच 24 सितंबर को चंद्र ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह स्थित हैं। जिनको प्रापर्टी और क्रोध का कारक माना जाता है।

Pitru Paksha 2025 Shradh Dates In Hindi 2025: 7 या 8 सितंबर कब से शुरू होगा पितृ पक्ष? जानिए पूर्णिमा से लेकर सर्वपितृ अमावस्या तक की तिथियां और धार्मिक महत्व

ऐसे में इन दोनों ग्रहोंं की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

500 साल बाद चंद्र ग्रहण पर बनेगा पावरफुल समसप्तक योग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं शादीशुदी लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही परिवार और दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा और प्रेम संबंधों में भी मिठास आएगी। स्वास्थ्य में जोश रहेगा, जिससे आप अपने सपनों को हकीकत में बदलने की दिशा में बढ़ेंगे। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

महालक्ष्मी राजयोग बनने से मकर राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम-कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं नई नौकरी का ऑफर या प्रमोशन मिल सकता है। यात्राएं फायदेमंद होंगी और बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहेंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही नौकरी में तरक्की या नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को विदेश में पढ़ाई का मौका मिल सकता है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। 

500 साल बाद चंद्र ग्रहण पर बनेगा पावरफुल समसप्तक योग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल