Shani Dev: वैदिक पंचांंग के अनुसार साल 2026 में कई छोटे और बड़े ग्रहों का राशि परिवर्नत होगा। जिसमें कर्मफलदाता और न्यायाधीश शनि का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि शनि देव चार महीने के अंतराल में वक्री और मार्गी होंगे। वहीं इसके अलावा मार्च और अप्रैल के महीने में अस्त और उदय भी होंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसा हैं जिनको शनि की चाल में बदलाव से जबरदस्त लाभ हो सकता है। साथ ही इन राशियों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगोंं के लिए साल 2026 में शनि देव की चाल में बदलाव लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर संचरण कर रहे हैं. इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपको अपने जरूरी कार्यों में सफलता मिलेगी और व्यावसायिक क्षेत्र में भी उन्नति के मार्ग मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं कार्यस्थल पर सहकर्मी भी आपकी प्रशंसा करेंगे और आपके नाम की ख्याति होगी। अधिकारों में वृद्धि होगी और जीवन में सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। साथ ही आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

साल 2026 में शनि की चाल में बदलाव कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दूसरे भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही प्रमोशन मिलने और कमाई बढ़ने के योग भी बने हुए हैं, जिससे मन खुश रहेगा। कार्यस्थल पर कामकाज की स्थिति बढ़िया रहेगी और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि की चाल में बदलाव करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार चमकेगा। साथ ही व्यवसाय के क्षेत्र में अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वालों में से कुछ जातकों को स्थानांतरण हो सकता है। नया स्थान आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। वहीं पदोन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही इस दौरान आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल