Shani Parvat In Hand Palmistry : हस्तरेखा में शनि, शुक्र, सूर्य और बुध का पर्वत का विशेष महत्व है। ऐसी है हाथ में शनि पर्वत, सूर्य पर्वत और शुक्र पर्वत खास होता है। यहां हम आज बात करने जा रहे हैं शनि रेखा और शनि पर्वत के बारे में, अगर हथेली में शनि रेखा पर्वत विकसित और प्रबल होता है, तो व्यक्ति को बहुत कम मेहनत में भी बड़ी सफलता हाथ लग जाती है। साथ ही शनि देव की विशेष कृपा रहती है। आइए, जानते हैं हथेली में कहां होता है शनि पर्वत और रेखा और इसके होने से व्यक्ति को क्या-क्या लाभ मिलता है?
भाग्य से ज्यादा कर्म पर करते हैं विश्वास
अगर किसी व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत पूरी तरह साफ- सुथरा और विकसित है, तो ऐसे लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं। ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करते हैं। ये लोग जिस लक्ष्य के बारे में सोचते हैं, उसे पाकर ही दम लेते हैं। ये लोग मेहनत करते अकूत धन- दौलत कमाते हैं। साथ ही कार्योंं में आलस्य नहीं करते हैं।
यह भी पढ़ें:
शनि और बुध पर्वत हो स्पष्ट
अगर हाथ में शनि पर्वत और बुध पर्वत दोनों पूरी तरह से विकसित हों, तो ऐसे लोग अकूत धन- दौलत के मालिक होते हैं। साथ ही ये लोग बड़े व्यापारी बनते हैं। ये लोग व्यापार में रिस्क लेकर खूब धन कमाते हैं। साथ ही इन लोगों को जीवन में खूब मान- सम्मान की प्राप्ति होती है।
होते हैं बड़े दानवीर
हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक अगर हथेली में अगर शनि पर्वत का झुकाव गुरु पर्वत की तरफ हो, तो इसे शुभ फलदायी माना जाता है। ऐसे लोग समाज में खूब मान-सम्मान हासिल करते हैं। इन्हें समाज के लोग बहुत श्रेष्ठ समझते हैं। साथ ही ये लोग दूसरे की मदद करने वाले होते हैं। ये लोग बडे़ दानी स्वभाव के होते हैं।
35 के बाद चमकती है किस्मत
जिन लोगों के हाथों में शनि रेखा होती है, उन्हें दुनिया का हर ऐशो-आराम मिलता है। साथ ही ऐसे लोगों की किस्मत 35 साल के बाद चमकती है। करियर की बात करें, तो हथेली में प्रबल शनि रेखा होने पर व्यक्ति को किसी अधिकारी पद पर नौकरी मिलती है।