Shash RajYog In Hand: ज्योतिष शास्त्र में जैसे पंच महापुरुष राजयोग का वर्णन मिलता है। ऐसे ही हाथ की लकीरोंं का विश्लेषण करके राजयोग का पता लगाया जा सकता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं शश राजयोग के बारे में, जिसका निर्माण शनि देव करते हैं। यह योग शनि रेखा से बनता है। ऐसे लोग गरीब परिवार में पैदा होकर भी धनवान बनते हैं। साथ ही इनकी समाज में अलग पहचान होती है। आइए जानते हैं शश राजयोग की विस्तृत जानकारी…
शनि पर्वत हो विकसित
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत पूरी तरह साफ- सुथरा और विकसित है, तो ऐसे लोग किस्मत वाले होते हैं। ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करते हैं। ये लोग जिस टारगेट के बारे में सोचते हैं, उसे पाकर ही दम लेते हैं। ये लोग मेहनत करते अकूत धन- दौलत कमाते हैं। साथ ही कार्योंं में आलस्य नहीं करते हैं। साथ ही इनको काम में लापरवाही पसंद नहीं होती है। वहीं ये लोग समाजिक होते हैं। साथ ही ये लोग गरीबों की खूब मदद करते हैं।
होते हैं बड़े कारोबारी
अगर हाथ में शनि और बुध पर्वत दोनों पूरी तरह से उभरा हुए हों, तो ऐसे लोग जीवन में खूब धन कमाते हैं। साथ ही ये लोग बड़े कारोबारी बनते हैं। ये लोग व्यापार में रिस्क लेकर खूब धन कमाते हैं। साथ ही ये लोग दूरदर्शी होते हैं। ऐसे लोग राजनीति में बड़ा पद पाते हैं। साथ ही अकूत धन-संपत्ति पाते हैं। साथ ही खूब लोकप्रियता पाते हैं और लोगों के दिलों पर राज करते हैं।
दान करने में होते हैं आगे
अगर हथेली में अगर शनि पर्वत का झुकाव गुरु पर्वत की तरफ हो, तो इसे मंगलकारी माना जाता है। ऐसे लोग खूब प्रतिष्ठा पाते हैं। इन्हें समाज के लोग बहुत श्रेष्ठ समझते हैं। साथ ही ये लोग दान करने में आगे रहते हैं। ये लोग समय- समय पर धार्मिक यात्राएं भी करते हैं।
