Saturn Enter Shatabhisha Nakshatra: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह समय- समय पर गोचर करके नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। जिसका असर मावन जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी के लिए सकारात्मक रहता है तो किसी नरारात्मक। आपको बता दें कि शनि देव ने शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। जिस पर राहु ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि देव का शतभिषा नक्षत्र आप लोगों को शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपको करियर और कारोबार में ग्रोथ मिल सकती है। साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में काफी उन्नति हासिल होगी। यदि आप किसी व्यवसाय में हैं तो भी आपको आर्थिक उन्नति मिलेगी। वहीं जो लोग पैतृक व्यापार करते हैं, उनको इस समय अच्छा लाभ मिल सकता है। वहीं आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। इस दौरान आप पहले से अधिक मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। साथ ही इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जो नौकरी पेशा लोग हैं, उनकी इस अवधि में पदोन्नति हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आप पार्टनरशिप का व्यापार शुरू कर सकते हैं। साथ ही आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं आपको अचानक कहीं से बड़ा धन प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, जिसके परिणामस्वरूप आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं उनको रिश्ता का प्रस्ताव आ सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों को शनि देव का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश आर्थिक लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो इसमें भी आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान आपके सामने कई ऐसे अवसर आएंगे जब आप अपनी आर्थिक स्थिति में वृद्धि कर सकते हैं। साथ ही जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय शानदार सिद्ध हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल