Shani Mangal Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह राशि परिवर्तन करते शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं, आपको बता दें कि मंगल ग्रह आप सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे इस बार मंगल के सिंह राशि में 48 दिनों तक गोचर के समय शनि कुंभ राशि में वक्री होकर मंगल से ठीक सामने सातवें भाव में समसप्तक योग बना रहे होंगे। इस योग को ज्योतिष में ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए इस योग के बनने से देश- विदेश में कई घटना होंगी और राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं…
असामान्य वर्षा से होगी परेशानी
समसप्तमक योग बनने से कुछ क्षेत्रों में ज्यादा बारिश हो सकती है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में वर्षा सामान्य से कुछ कम हो सकती है। जबकि बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में ज्यादा बारिश हो सकती है।
बढ़ सकती हैं सोने-चांदी की कीमत
वैदिक ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि में मंगल के गोचर करते समय सोने, चांदी, तांबे और लाल रंग की वस्तुएं महंगी हो सकती हैं। साथ ही कुछ वस्तुएं सस्ती हो सकती हैं।
समसप्तक योग का राशियों पर प्रभाव
शनि और मंगल का समसप्तक योग से वृष, मिथुन, सिंह, तुला और धनु राशि के लिए लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपको करियर में तरक्की मिल सकती है। साथ ही व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जौ नौकरपेशा लोग हैं, उनको प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपक काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं। इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। वहीं जो लोग रियल स्टेट, जमीन- जायदाद से जुड़ा काम करते हैं, उनके लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है।
वहीं इन दोनों ग्रहों के आमने-सामने होने से मेष, कर्क, कन्या, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए कष्टकारी रहेगा। इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वहीं पैसे किसी को उधार देने से बचना चाहिए। साथ ही इस अवधि में आपको सेहत का ध्यान रखना चाहिए।