Shadashtak Yog: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगल का गोचर 30 जून को कर्क राशि में होने जा रहा है है। कर्क राशि में आते ही मंगल का शनि के साथ षडाष्टक योग बनेगा। जिसको ज्योतिष में बेहद अशुभ माना गया है और इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। जिससे 3 राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं ये राशियांं कौन सी हैं जिनको सावधान रहने की जरूरत है…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए  षडाष्टक योग अशुभ साबित हो सकता है। क्योंकि इस समय राशि स्वामी शनि वक्री चाल चलेंगे और मंगल आपकी लाइफ में कई तरह से उथल-पुथल मचाएंगे। साथ ही इस समय आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वहीं नौकरी कारोबार में आपको संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना होगा। वहीं इस समय आपको विरोधियों से सचेत रहना चाहिए। अन्यथा वो नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं इस समय आपको कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

षड़ाष्टक योग धनु राशि के जातकों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस अवधि में आपको सेहत को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पीठ या घुटनों में दर्द की परेशानी हो सकती है। वहीं मंगल शनि के अशुभ योग से आपको गले और मुंह से संबंधित कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वहीं अगर आप व्यापारी हैं और आप नया निवेश करने की सोच रहे हैं तो अभी नहीं करें। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों को षड़ाष्टक योग हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए इस समय आपकी किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। इसलिए वाद- विवाद से दूर रहें। वहीं इस समय आपकी राशि के स्वामी सूर्य शुभ स्थिति में होकर आपको धन दिलाने में सहायक होंगे लेकिन शनि- मंगल आपका खर्चा कराएंंगे। वहीं इस समय आपको शरीर में दर्द की परेशानी हो सकती है। साथ ही खून से संबंधित रोग भी हो सकते हैं। वहीं । पिता की सेहत में गिरावट आने से आप चिंतित होंगे। साथ ही आप अगर इस समय यात्रा करना चाहते हैंं, तो सावधानी पूर्वक करें। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल