Shani Mangal Shadashtak Yog 2023: वैदिक पंचांग के मुताबिक ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके अशुभ योगों निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि इस समय शनि और मंगल ग्रह की अशुभ युति बन रही है। दरअसल, इस समय मंगल शनि से छठे भाव में मौजूद है और शनि और मंगल की युति इस समय षडाष्टक योग बना रही है। वैदिक ज्योतिष में इस योग को अशुभ माना जाता है। इसलिए इस 3 राशियों के जातकों तो 30 जून तक बहुत संभलकर चलना चाहिए। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
षडाष्टक योग का बनना कर्क राशि के जातकों को हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल की उपस्थिति के कारण कर्क राशि के लोगों को जीवन में कई उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस समय आपको सेहत संबंधी परेशानी हो सकती हैं। वहीं इस समय कोई नया काम शुरू नहीं करें। साथ ही इस समय किसी के साथ वाद- विवाद भी नहीं करें। अन्यथा लड़ाई हो सकती है। वहीं इस समय आपका कुछ फिजूल खर्च हो सकता है। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए षडाष्टक योग का बनना अशुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल शनि के संयोग के कारण आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस समय आप कुछ विवादों में भी फंस सकते हैं। इस दौरान आप विवादों से बचने की कोशिश करेंगे लेकिन, आप असफल साबित होंगे। साथ ही इस समय आप वाहन सावधानी से चलाएं, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। वहीं इस समय माता और पिता की सेहत का आपको ध्यान रखना चाहिए।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
षडाष्टक योग का बनना धनु राशि के लोगों को हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए इस समय आपको धन डूब सकता है। वहीं इस समय किसी को उधार देने से बचें। वहीं इस समय नया काम शुरू नहीं करें, तो बेहतर होगा। साथ ही इस दौरान आपको जीवन में बहुत उतार- चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वहीं इस दौरान आपको गले और मुंह से संबंधित भी कोई परेशानी हो सकती है।