Sawan Pradosh Vrat Date: प्रदोष व्रत का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। वहीं अगर प्रदोष व्रत सावन के महाने में पड़ जाएं तो इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन जो व्यक्ति व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा- अर्चना करता है। भोलेनाथ उसकी सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। साथ ही उसको सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। आपको बता दें कि सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 30 जुलाई रविवार को है। वहीं सावन का दूसरा प्रदोष व्रत रविवार को है, इसलिए यह रवि प्रदोष व्रत है। साथ ही इस दिन 3 शुभ योग भी बन रहे हैं, इसलिए इस प्रदोष व्रत का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं तिथि, शुभ मुहूर्त और उपाय…

प्रदोष व्रत तिथि (Sawan Pradosh Vrat Tithi)

वैदिक ज्योतिष अनुसार श्रावण अधिक मास शुक्ल त्रयोदशी तिथि 30 जुलाई, रविवार, सुबह 10 बजकर 33 मिनट से शुरु होकर 31 जुलाई सोमवार को सुबह 07 बजकर 27 मिनट तक रहेगी।

प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त (Sawan Pradosh Vrat Shubh Muhurat)

प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 13 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इस बीच में भगवान शिव की पूजा अर्चना की जा सकती है।

प्रदोष व्रत पर बन रहे 3 शुभ योग

सर्वार्थ सिद्धि योग- 30 जुलाई, सुबह 05 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर रात 09 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

इंद्र योग- प्रात:काल से आरंभ होकर सुबह 06 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

रवि योग- रात 09 बजकर 33 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह 05 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष में इन योगों को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है इन योगों में पूजा का व्यक्ति को दोगुना फल प्राप्त होता है।

करें ये विशेष उपाय

1-  शिव को अटूट कच्चा चावल यानी अक्षत नियमित चढ़ाने से धन की प्राप्ति हो सकती है।

2- प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग का अभिषेक मूंग से करना चाहिए। ऐसा करने से दरिद्रता से मुक्ति मिलती है।

3- प्रदोष व्रत के दिन गाय के घी से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है।

4- मनोकामना पूर्ति हेतु 11 या 21 बेलपत्र शिवलिंग पर प्रदोष व्रत के दिन अर्पित करें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल