Sawan Purnima 2025: इस बार श्रावण पूर्णिमा पर ग्रहों की स्थिति विशेष रूप से शुभ रहने वाली है। इस दिन तीन ग्रह अपनी स्वराशि में रहेंगे, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। दरअसल, ज्योतिष के अनुसार, सावन पूर्णिमा के दिन चंद्र, गुरु और शनि अपनी-अपनी स्वराशि में रहेंगे जिससे एक बेहद दुर्लभ और शक्तिशाली योग का निर्माण होगा। ज्योतिषियों की मानें तो 30 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग का निर्माण होने जा रहा है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है। वहीं, ज्योतिषियों के अनुसार, इस दुर्लभ संयोग का सबसे अधिक प्रभाव कुछ खास राशियों पर पड़ेगा। इन राशियों के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां….

सावन पूर्णिमा 2025 की तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन पूर्णिमा 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा। वहीं, ज्योतिष की मानें तो इस दिन श्रवण नक्षत्र और गुरु पुष्य शुभ संयोग भी बन रहा है, जो इस दिन को और भी खास बना रहा है।

सावन पूर्णिमा 2025 पर इन 3 राशियों को मिल सकता है विशेष लाभ

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह पूर्णिमा खुशियों की सौगात लेकर आएगी। इस दौरान करियर में लंबे समय से चली आ रही रुकावटें दूर होंगी और नए अवसर सामने आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह समय मजबूत साबित होगा। धन आगमन के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। इस अवधि में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। रिश्तों में विश्वास और प्यार बढ़ेगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों के लिए यह दुर्लभ संयोग नई उम्मीदें और संभावनाएं लेकर आएगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य में तेजी आएगी। आपको अपने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं और साझेदारी से लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारियों के साथ-साथ तरक्की के अवसर भी मिलेंगे। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। आय में वृद्धि संभव है।

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

धनु राशि के जातकों के लिए सावन पूर्णिमा का यह संयोग बेहद शुभ फलदायी साबित होने वाला है। कार्यस्थल पर वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक रूप से यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पहले किए गए निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।