Sawan Last Pradosh Vrat 2023: प्रदोष व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि जो लोग इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा- अर्चना करते हैं, उनकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है। आपको बता दें कि सावन का अंतिम प्रदोष व्रत 28 अगस्त को है। साथ ही इस दिन सोमवार है। इसलिए इसे सोम प्रदोष कहा जा रहा है। वहीं इस दिन 5 शुभ योग बन रहे हैं। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं तिथि, शुभ योग और महत्व…

प्रदोष व्रत तिथि और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार सावन के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 28 अगस्त को शाम 06 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर 29 अगस्त मंगलवार को 02 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। वहीं प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में करने का विधान है। इसलिए प्रदोष व्रत 28 अगस्त को ही रखा जाएगा। वहीं शुभ मुहूर्त शाम को 7 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक रहेगा।

बन रहे हैं ये शुभ योग

पंचांग के मुताबिक सावन के अंतिम प्रदोष व्रत के दिन सुबह से आयुष्मान योग शुरू होगा जो कि सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगा। इसके बाद सौभाग्य योग सुबह 10 बजे से आरंभ होकर पूरी रात तक रहेगा। वहीं इसके बाद सर्वार्थ सिद्धि योग मध्य रात्रि 2 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर 29 अगस्त को सुबह 5 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। वह इस दिन सोमवार भी है, जिससे प्रदोष व्रत पर 5 शुभ योग बन रहे हैं। 

प्रदोष व्रत पूजा- विधि

प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें और साफ- सुथरे वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद गंगाजल हाथ में लेकर व्रत का संकल्प लें। वहीं सुबह फलाहार ले सकते हैं। साथ ही शाम को शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव का दूध, दही, गंगाजल, शहद, गाय की घी और गन्ने के रस से अभिषेक करें। फिर बेलपत्र, चंदन, फूल, माला, अक्षत्, धूप आदि से भगवान भोलेनाथ की पूजा करें। साथ ही भोलेनाथ पर धतूरा और भांग अर्पित करें और दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

प्रदोष व्रत का महत्व

सोम प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा- अर्चना करने से भक्त की सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं।  वहीं जिन लोगों के विवाह में अड़चन आ रही हो वो भगवान शिव का दूध और शहद से रुद्राभिषेक करें, तो विवाह के योग जल्दी बनते हैं। संतान की इच्छा रखने वाले लोगों को इस दिन पंचगव्य से महादेव का अभिषेक करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल