Kendra Tirkon Rajyog: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। जिससे शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिा पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव 30 साल बाद कुंभ राशि में नवंबर में मार्गी होने जा रहे हैं, जिससे केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में इस राजयोग का असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर शनि देव की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इनकी हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

केंद्र त्रिकोण राजयोग आप लोगों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से सप्तम स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है। साथ ही शादीशुदा लोगों की लाइफ खुशनुमा रहेगी। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं शनि देव ने शश राजयोग भी बनाया है। जिससे आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से पंचम स्थान में बनने जा रहा है। साथ ही शनि देव चतुर्थ स्थान के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं संतान की इस दौरान तरक्की हो सकती है। वहीं छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है।  साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ के संकेत हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

कुंभ राशि के लोगों को केंद्र त्रिकोण राजयोग  का बनना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि एक तो आपकी राशि के स्वामी शनि देव हैं। साथ ही यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं इस दौरान आपके जीवन में प्यार और रोमांस भर जाएगा। जो लोग पहले से शादीशुदा हैं, उनके रिश्ते में नयापन आने की संभावना है। वहीं इस अवधि में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल