धार्मिक भजनों का हमेशा से ही चलन रहा है। बहुत से लोग भक्तिमय भजनों को सुनने के शौकिन होते हैं। कई लोगों के घरों में सुबह शाम भक्ति से भरे गीतों को जरूर सुना जाता है। क्योंकि इससे सकारात्मकता मिलती है और मन शांत होता है। वैसे तो बहुत से गायकों ने रिलीजियस भजनों में अपनी आवाज दी है लेकिन उनमें से अनुराधा पौडवाल एस ऐसी गायिका है जिनके गानों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यहां जानिए इनके फेमस भजनों के बारे में जिनकी आज भी डिमांड है…
1. जय गणेश जय गणेश देवा…(Jai Ganesh Jai Ganesh Aarti) अनुराधा पोडवाल की आवाज में बप्पा की इस आरती को आज भी सबसे ज्यादा सुना जाता है। क्योंकि किसी भी शुभ काम या पूजा की शुरुआत गणेश जी को याद करके ही की जाती है। सुनिए गणेश जी की ये आरती…
2. शिव अमृतवाणी… (Shiv Amritwani) अनुराधा पौडवाल की आवाज में शिव अमृतवाणी को लोग सुनना काफी पसंद करते हैं। इसे यूट्यूब पर 79 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
3. ना मैं मांगू सोना ना मांगू चांदी… अनुराधा पौडवाल ने ये भजन गाया है। ये माता रानी एल्बम का गीत है। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर आनंद राज आनंद हैं। ये भजन हमेशा से ही लोगों की पसंद बना रहा है।
4. ओम जय जगदीश हरे आरती…(Om Jai Jagdish Hare Aarti) हिंदू धर्म में कोई भी पूजा बिना इस आरती के उतारे अधूरी मानी जाती है। यह आरती भगवान विष्णु को समर्पित है। कई लोग इस आरती को सुनना पसंद करते हैं। सुनिए अनुराधा पौडवाल की आवाज में ओम जय जगदीश हरे आरती…
5. मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा…ये ऐसा भजन है जो आपको अपने घर में कभी न कभी सुनने को जरूर मिला होगा। अनुराधा पौडवाल ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। इसे यूट्यूब पर 187 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ये गीत शिव अराधना एल्बम का है। आप भी सुनिए इस भक्तिमय भजन को…