Ravi Pushya Yoga On Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष के दौरान पितरों का तर्पण, श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। इस अवधि में किसी भी शुभ, मांगलिक कार्यों को करने के साथ खरीदारी करना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान किसी चीज की खरीदारी करने से पितर अप्रसन्न हो जाते हैं और उनके क्रोध का सामना करना पड़ता है। हालांकि इस बारे में कोई शास्त्र सम्मत नहीं हैं। 14 अक्टूबर तक पितृ पक्ष चल रहे हैं। इस दौरान भौतिक सुखों को छोड़कर पितरों का नमन किया जाता है। लेकिन अगर आप किसी चीज की खरीदारी करना चाहते हैं, तो पितृ पक्ष में काफी शुभ योग बनने वाला है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, 8 अक्टूबर को रवि पुष्य योग पड़ रहा है। इस दिन खरीदारी करने से पितर भी प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं रवि पुष्य योग में किन चीजों की कर सकते हैं खरीदारी, साथ ही जानिए रवि पुष्य योग का समय।
क्या है रवि पुष्य नक्षत्र?
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों का वर्णन है। इन्हीं में से 8वें स्थान पर पुष्य नक्षत्र आता है, जो अमरेज्य माना जाता है। साधारण शब्दों में कहें, तो इस नक्षत्र के बनने से जीवन में स्थिरता आती है। रविवार के दिन बनने के कारण इसे रवि पुष्य नक्षत्र कहा जाता है। इसका स्वामी शनि है। लेकिन इसकी प्रकृति गुरु ग्रह की तरह होती है। इसी के कारण यह योग सुख-समृद्धि, वैभव के साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी कराता है।
कब से कब तक रवि पुष्य योग?
पंचांग के अनुसार, रवि पुष्य योग 8 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 24 मिनट से 9 अक्टूबर को सुबह 2 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। ऐसे में 8 अक्टूबर को रवि पुष्य योग दिनभर रहने वाला है।
पितृपक्ष के दौरान रवि पुष्य योग में खरीदें ये चीजें
सोना-चांदी
रवि पुष्य योग काफी शुभ माना जाता है। इस दौरान सोना-चांदी खरीदना शुभ होता है, क्योंकि इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इन्हें खरीदने से घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है और धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है।
चांदी का सिक्का
दिवाली की तरह ही पुष्य योग में चांदी का सिक्का खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन चांद का सिक्का खरीदकर लाने के साथ मां लक्ष्मी को अर्पित करें। विधिवत पूजा करने के बाद इसे धन वाले स्थान में रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में पैसों की कमी नहीं होती है।
वाहन-संपत्ति खरीदें
अगर आप कार, बाइक या फिर कोई अन्य वाहन खरीदने की इच्छा है, तो आज रात 8 बजे तक सबसे शुभ योग बन रहा है। इस शुभ योग में प्लाट, जमीन, मकान आदि संपत्ति खरीदना भी शुभ फल लेकर आ सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।