Daily Horoscope (Rashifal) Today 5  January Rashifal Today:  5 जनवरी 2020 यानी आज पौष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। पंचांग की दृष्टि से आज बेहद खास दिन है क्योंकि आज सर्वार्थसिद्धि योग के साथ रवि योग का संयुक्त योग है। आइए जानते हैं किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होगा…

साल 2020 कैसा होगा? जानिए अपनी राशि के अनुसार वार्षिक फल:

मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)

मेष राशि: संगीत, कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा साबित होगा। विदेश में पढ़ाई की मनोकामना है तो आज की कोशिश फलीभूत हो सकती है। घर या आफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृष राशि: जीवन के जिस क्षेत्र में भविष्य की कल्पना की है वो आज पूरा होता दिख रहा है। कामकाज में क्रिएटिव हों फायदा मिलेगा। आज शादी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। उधार देने से बचें और जीवनसाथी को खुश करने के लिए कहीं बाहर जाएं।

मिथुन राशि: खर्च में कटौती होगी। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से कुछ टेंशन हो सकती है। तरक्की के लिए कुछ नए अवसर तलाशें फायदा मिलने का योग दिख रहा है। धैर्य बनाना आपकी सफलता की कुंजी साबित होगा।

कर्क राशि: आज दिन सामान्य रहेगा। वीकेंड के बावजूद कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे, अपनी कार्य कुशलता से आप प्रतिष्ठा पा सकते हैं। पारिवारिक समस्या आज सुलझती दिख रही है।

सिंह राशि: कोई पुराना मामला आज आपके लिए टेंशन बन सकता है। खर्च भी बढ़ेगा जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण होगी। जीवनसाथी को खुश करने का प्रयास करें, घर का माहौल अच्छा होगा। सेहत के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है।

कन्या राशि: बिजनेस करने वाले थोड़ा सावधानी बरतें, उतार-चढाव की स्थिति हो सकती है। बड़ा फैसला थोड़ा सोच-विचार कर ही करें। किसी अनुभवी से सुझाव लेना फायदेमंद हो सकता है। सेहत को लेकर सावधानी बरतें, दान करने से समस्याएं सुलझेंगी।

तुला राशि: पैसा आज घर आता दिख रहा है। पर खर्च में भी बढ़ोत्तरी के योग हैं। छात्र पढ़ाई की अच्छी तरह योजना बनाएं, सफलता जरूर मिलेगी।बैंकिंग सेक्टर में काम करने वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा हो सकता है। प्रमोशन और तरक्की का योग दिख रहा है।

वृश्चिक राशि: आज का दिन अच्छा है। जरूरी काम को आज ही पूरा कर लें। दूसरों की मदद आगे बढ़कर करें। प्रॉपर्टी खरीदने बेचने के लिए लिहाज से भी आज का दिन बहुत अच्छा है। छात्र भी पढ़ाई में ध्यान देकर नया लक्ष्य तय करें, सफलता मिलेगी। बाहरी खाना खाने से बचें, सेहत का ख्याल रखें।

धनु राशि: कोई बड़ा काम आज पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी होती दिख रही है। कार्यक्षेत्र से लेकर घरेलु जिंदगी में कुछ नए मौके सामने आ सकते हैं। सेहत का ख्याल रखना उचित होगा। जीवनसाथी को खुश करने के लिए कहीं बाहर जाने की योजना बनाएं।

मकर राशि: कार्यक्षेत्र में नई योजना तैयार करना लाभदायक रहेगा। सेहत भी अच्छा रहने की संभावना है। जीवनसाथी का अच्छा सहयोग आपको अच्छे परिणाम देगा। अच्छे मौसम का लाभ लें। आर्थिक योग भी अच्छे बनते दिख रहे हैं।

कुंभ राशि: कुछ खुशखबरी मिल सकती है। बेरोजगार को नौकरी मिलने के योग हैं। लव लाइफ के लिए पार्टनर को वक्त दें, प्रेम संबंधों में इजाफा होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, सेहत का भी ख्याल रखें।

मीन राशि: दिन की अच्छी शुरुआत के साथ आप पूरे दिन उर्जावान महसूस करेंगे। माता पिता का साथ आपकी लाइफ में अच्छा फल देगा। आपकी छवि सुधरेगी, लोग आपकी तारीफ करेंगे। छात्र पढ़ाई से अपना मन भटकने से बचाएं। नई योजनाओं पर मेहनत से ध्यान दें।