Five Planet Conjunction In Makar: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके त्रिग्रही और पंचग्रही योग बनाते हैं, जिसका असर मानव जीवन के साथ पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 100 साल बाद पंचग्रही योग बनने जा रहा है। यह जनवरी 2026 में मकर राशि में चंद्रमा, मंगल, बुध, शुक्र, और सूर्य की युति से बनेगा। ऐसे में कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

18 महीने बाद बनेगा सूर्य और मंगल का दुर्लभ संयोग, 2026 में इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए पंचग्रही योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। वहीं किसी भी मुश्किल परिस्थिति या चुनौती से आप आसानी से बाहर निकल जाएंगे और सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं सूर्य और शुक्र के प्रभाव से अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं नौकरी में तरक्की मिलेगी और प्रमोशन के योग बनेंगे। साथ ही व्यापार में अच्छी कमाई हो सकती है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

पंचग्रही योग करियर और कारोबार के लिहाज से आपको शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली से दशम भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिलेगी। साथ ही आपके मान-सम्मान में वृद्धि और करियर में ग्रोथ मिलने की भी संभावना है। आपको कुछ यात्राएं करने का मौका भी मिल सकता है, जिससे एक नई ताजगी महसूस करेंगे। वहीं इस दौरान कार्यक्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे और आप अपनी समझदारी व चतुराई से सफलता प्राप्त करेंगे। साथ ही व्यापारी वर्ग को नए ऑर्डर आने से अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए पंचग्रही योग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली से इनकम और लाभ स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। वहीं आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ फैसले आपके पक्ष में हो सकते हैं उन्नति के नए रास्ते भी खुलेंगे, जिससे बैंक बैलेंस बढ़ेगा। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं कोई बड़ी व्यवसायिक डील फाइनल हो सकती है। वहीं इस समय आपको संतान से संबंधित समाचार मिल सकते हैं। 

18 महीने बाद बनेगा सूर्य और मंगल का दुर्लभ संयोग, 2026 में इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल