Sal 2023 Ka Rashifal: साल 2023 शुरू होने में लगभग ढेड़ महीने का समय बचा है। वहीं हर इंसान ये जानना चाहते है कि नया साल उसके लिए कैसा रहेगा। मतलब पिछली साल की तुलना में अच्छा रहेगा या खराब रहेगा। आपको बता दें कि साल 2023 में कई छोटे और बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जिसमें शनि और गुरु ग्रह भी शामित हैं। दरअसर गुरु ग्रह मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे तो वहीं शनि देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सभी राशयों के लिए कैसा रहेगा साल 2023…

मेष राशि: साल 2023 आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाला साबित हो सकता है। साथ ही व्यापार में नए- नए प्रयोग लाभकारी साबित हो सकते हैं। कार्यस्थल और व्यापार में आपको थोड़ा शब्दों का चयन सावधानी से करना चाहिए, अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं। रिलेशनसिप के मामले में यह साल मिला-जुला रहेगा।

वृष राशि: इस साल आपको करियर को लेकर काफी मेहनत करनी होगी। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए आपको मेहनत के बाद ही फल दी प्राप्ति होगी। इस साल आप प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही भौतिक सुखों की इस साल आपको प्राप्ति हो सकती है। इस साल आप विदेश यात्रा भी कर सकते हैं।

मिथुन राशि: इस वर्ष की शुरुआत आपके लिए थोड़ी संघर्ष भरी साबित हो सकती है। लेकिन फिर धीरे- धीरे स्थिति में सुधार आएगा। वहीं शनि देव आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में गोचर करेंगे। इसलिए आपको मेहनत के साथ- साथ भाग्य का भी साथ मिलेगा। साथ ही जो काम रुके हुए थे वो बन सकते हैं।

कर्क राशि: इस साल आप प्रापर्टी के लेन- बेच में अच्छा धन कमा सकते हैं या फिर आपको कोराबार रियल स्टेट से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से दशम भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस साल आपको जॉब के अच्छे ऑफर आ सकते हैं। छात्रों के लिए इस वर्ष विशेष उपलब्धि प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि: वर्ष 2023 की शुरुआत में आर्थिक लाभ के उत्तम योग बनेंगे। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस साल आपको किस्तम का साथ मिलता दिखाई दे रहा है। साथ ही सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे जातकों के लिए भी यह साल बहुत लकी साबित हो सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

कन्या राशि: इस साल आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकते हैं। मतलब शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धनलाभ हो सकता है। साथ ही शनि ग्रह आपके छठे स्थान में गोचर करेंगे। इसलिए इस साल आपको कोई पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही आप शत्रुओं पर विजय पाने में सफल रहेंगे। काम- कारोबार के लिए यह साल ओसत है।

तुला राशि: नए साल 2023 की शुरुआत में कोई संपत्ति या वाहन खरीदने का मौका मिल सकता है। शनि देव आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में भ्रमण करेंगे। साथ ही माता के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। शनि देव की दृष्टि आपकी राशि से दशम स्थान पर पड़ेगी। इसलिए इस साल नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही तुला राशि के विद्यार्थियों के लिए यह साल मेहनत से भरा रहेगा, लेकिन अंत में सफलता भी मिलती नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि: इस वर्ष आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिल सकती है। वहीं शनि देव आपकी गोचर कुंडली में चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कोई पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। लेकिन लेन- देन करते समय सावधानी बरतें।

धनु राशि: इस साल आपको प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि किसी विषय को लेकर आपका मनमुटाव हो सकता है। साथ ही सेहत के मामले में भी ये साल आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। लेकिन शनि देव के प्रभाव से इस साल आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। प्रतियोगी छात्रों को इस साल थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है।

मकर राशि: इस साल आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में इंक्रीमेंट और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। साथ ही प्रापर्टी के क्रय- विक्रय से लाभ हो सकता है। इस साल आपको आर्थिक पक्ष भी मजबूत होता दिख रहा है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में विचरण करेंगे। इस लिए जिन लोगों का करियर वाणी के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है उनको यह साल अनकूल साबित हो सकती है।

कुंभ राशि: शनि देव इस साल आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बनेंगे। इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

मीन राशि: आप लोगों के लिए यह साल मिलाजुला साबित हो सकता है। इस साल आय में इजाफा हो होगा लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी भी हो सकती है। संतान पक्ष के लिहाज से यह साल अनुकूल साबित हो सकता है। परिवार में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव नजर आ सकते हैं, लेकिन आप इन्हें आसानी से हल भी कर पाएंगे। शनि देव आपकी गोचर कुंडली से दूसरे भाव में विचरण करेंगे। जिससे धन का आगमन बना रहेगा।