Ramadan/Ramzan 2020 Date: रमजान का महीना मुस्लिम लोगों के लिए बेहद ही खास होता है। जिसका इंतजार इस्लाम धर्म के अनुयायियों को बेसब्री से रहता है। हालांकि रमजान का पाक महीना कब से शुरू होगा यह चांद दिखने पर निर्भर करता है। साल 2020 में रमजान माह कई जगहों पर 24 से शुरू हो चुका है तो भारत के कई हिस्सों में ये महीना 25 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। रमजान के आखिरी दिन पर ईद मनाई जाती है।

यदि पहला रोजा 25 अप्रैल को होगा तो 15 घंटे 22 मिनट तक के लिए रखना होगा। सुबह सेहरी 3.55 बजे पर करनी होगी। जबकि इफ्तार 6 बजकर 33 मिनट पर करने के बाद रोजा खोला जायेगा। आखिरी रोजे की सहरी का समय सुबह 3.29 बजे का होगा और इफ्तार 6 बजकर 48 मिनट पर होगा। हर दूसरे से तीसरे दिन रोजे के समय में परिवर्तन होता रहेगा। शुरू के रोजे कुछ लंबे होंगे।

Ramadan 2020 Moon Sighting Today LIVE Updates: इस्लाम में रमजान का महीना माना गया है खास, जानिए कब रहेगा पहला रोजा

जानिए क्या है सहरी और इफ्तार- इस्लाम धर्म के लोग रोजे के दौरान दिन भर भूखे प्यासे रहते हैं और शाम में इफ्तार के जरिए भोजन ग्रहण करते हैं। वहीं सुबह सेहरी का समय तय होता है जिस समय भोजन किया जाता है। सेहरी सुबह सूरज निकलने से पहले खाए गए खाने को कहते हैं। कहा जाता है कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने सेहरी करने को सुन्नत बताया है। जिसके बाद से ही रोजा शुरू किया जाता है। इसी तरह शाम को सूरज ढलने के बाद सब रोजा खोलते हैं तो उसे इफ्तार कहते हैं।

कोरोना वायरस के चलते घर पर ही करें इबादत- इस साल कोरोना संक्रमण के कारण रोजे के दौरान इबादत घर पर रहकर ही करनी होगी। इस बार लोग इकट्ठे होकर सेहरी या फिर इफ्तार नहीं कर पायेंगे। लॉकडाउन के चलते लोग मस्जिदों में नमाज के लिए नहीं जा पायेंगे। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भी यह सलाह दी है कि इस साल कोरोना संक्रमण से ऐहतियात बरतते हुए ही रमजान मनाया जाएगा।

रमजान की खास बात- रमजान के महीने में लोग सच्चे दिल से अल्लाह ही इबादत करते हैं। पांचों वक्त नमाज अदा की जाती है। 29 या 30 दिन रोजे रखे जाते हैं। रमजान के पाक महीने में कुरान शरीफ पढ़ने का भी खास महत्व माना जाता है। रमजान के महीने में रात वाली ईशा की नमाज के बाद तरावीह की नमाज पढ़ी जाती है। तरावीह की नमाज अलग अलग मस्जिदों में अलग-अलग समय पर की जाती है। किसी मस्जिद में 10 दिन तो कही पर 20 दिन लग जाते हैं और कहीं कहीं पर पूरे रमजान के महीने चलती है।

रमजान रोजा टाइम टेबल (Ramadan Roza Time Table):

2020 Roza Date –  Sehr – Iftaar

1. 25 April 2020 – 04:21 – 18:55
2. 26 April 2020 – 04:20 – 18:56
3. 27 April 2020 – 04:19 – 18:57
4. 28 April 2020 – 04:18 – 18:57
5. 29 April 2020 – 04:16 – 18:58
6. 30 April 2020 – 04:15 – 18:58
7. 01 May 2020 – 04:14 – 18:59
8. 02 May 2020 – 04:13 – 19:00
9. 03 May 2020 – 04:12 – 19:00
10. 04 May 2020 – 04:11 – 19:01
11. 05 May 2020 – 04:10 – 19:01
12. 06 May 2020 – 04:09 – 19:02
13. 07 May 2020 – 04:08 – 19:03
14. 08 May 2020 – 04:07 – 19:03
15. 09 May 2020 – 04:06 – 19:04
16. 10 May 2020 – 04:05 – 19:04
17. 11 May 2020 – 04:04 – 19:05
18. 12 May 2020 – 04:04 – 19:06
19. 13 May 2020 – 04:03 – 19:06
20. 14 May 2020 – 04:02 – 19:07
21. 15 May 2020 – 04:01 – 19:08
22. 16 May 2020 – 04:00 – 19:08
23. 17 May 2020 – 03:59 – 19:09
24. 18 May 2020 – 03:59 – 19:09
25. 19 May 2020 – 03:58 – 19:10
26. 20 May 2020 – 03:57 – 19:11
27. 21 May 2020 – 03:57 – 19:11
28. 22 May 2020 – 03:56 – 19:12
29. 23 May 2020 – 03:55 – 19:12