Rahu Nakshatra Parivartan 2025: वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह को कठोर वाणी, जुआ, यात्राएं, चोरी, दुष्ट कर्म, त्वचा के रोग, धार्मिक यात्राएं आदि का कारक माना जाता है। साथ ही राहु ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि राहु ग्रह  नवंबर में शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी राहु ग्रह हैं। ऐसे में राहु ग्रह का अपने नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशियों को शुभ लाभ हो सकता है। साथ ही इन लोगों को आय में वृद्धि और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

30 साल बाद शनि और शुक्र बनाएंंगे समसप्तक योग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, अचानक धनलाभ के योग

मकर राशि (Makar Zodiac)

राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में विशेष सक्सेस मिल सकती है। साथ ही करियर में ऐसे अवसर मिलेंगे जो आपको नई ऊंचाइयों पर लेकर जा सकते हैं। साथ ही आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की भी संभावनाएं हैं। कंपनियों में उच्च पदों पर कार्यरत लोगों को नेतृत्व के नए अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा या विदेश से संबंधित कामों में भी सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगो के लिए राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। वहीं करियर के क्षेत्र में नए मौके प्राप्त हो सकते हैं, जिससे प्रमोशन के योग बन सकते हैं। साथ ही  वहीं व्यापार में भी लाभ की संभावना है। वहीं आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। साथ ही इस समय आपको निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं व्यवसाय में नए अवसर सामने आएंगे और कोई पुराना रुका हुआ प्रोजेक्ट अब गति पकड़ सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर आपको कामकाज में बहुत ही सुकून मिलेगा और आपकी किस्मत का सितारा भी बुलंद होगा। इस दौरान  प्रोफेशनल जीवन में स्थिरता और तरक्की लाएगी। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय उत्तम रहेगा। वहीं कंपनियों में उच्च पदों पर कार्यरत लोगों को नेतृत्व के नए अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा या विदेश से संबंधित कामों में भी सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग आईटी सेक्टर, एआई और इंटरनेट से जुड़े हुए हैं तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल