Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: आजकल प्रेमानंद महाराज जी के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह लोगों के जिज्ञासु प्रश्नों के उत्तर दे रहे हैं। आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज जी वृंदावन के केलीकुंज नाम के स्थान पर रहते हैं। वहीं इससे पहले वह काशी में रहते थे। प्रेमानंद महाराज राधा रानी को अपना आराध्य मानते हैं। वहीं आपको बता दें कि महाराज जी अपने प्रवचनों के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। साथ ही उनको सही दिशा दिखाते हैं। 

30 साल बाद दिवाली पर शनि बनाएंगे पावरफुल नवपंचम राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

वहीं प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं, जिसमें विदेश के लोग भी शामिल हैं। वहीं महाराज जी से कई बड़ी हस्तियां मिल चुकी हैं, जिसमें अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, क्रिकेटर, विराट कोहली, रेसलर ग्रेट खली और आसएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम शामिल है। साथ ही कुछ दिन पहले अभिनेता आशुतोष राणा ने भी महाराज जी के साथ भेंट की थी। वहीं महाराज जी रोज भ्रमण के लिए निकलते हैं। साथ ही भक्त दूर से ही महाराज जी को प्रणाम करते हैं।

30 साल बाद बना सूर्य और शनि का शक्तिशाली समसप्तक योग, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि पितृ दोष कैसे लगता है और इससे बचने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए, जिस पर महाराज जी उत्तर दे रहे हैं कि अगर किसी के घर में किसी सदस्य की अकाल मृत्यु हो जाती है और उसका अंतिम संस्कार या तर्पण विधि-विधान के साथ नहीं किया जाता, तो उस व्यक्ति की आत्मा भटकती रहती है। इसलिए पितृ दोष लगता है। साथ ही गौ हत्या से भी पितृ दोष लगता है।

साथ ही महाराज जी से एक व्यक्ति ने पूछा कि जो हम पिंड दान या तर्पण करते हैं, ये क्या हमारे पूर्वजों को मिलता है क्या जिस पर महाराज जी कहा कि जैसे हमारे पूर्वज पिता का देहांत हो गया तो हम उनकी संपत्ति का उपभोग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने हमारा भरण पोषण किया है। वहीं उनका हमसे अब कोई संबंध नहीं है लेकिन हम जीवित रहकर उनसे अपना संबंध मान रहे हैं। इसलिए जब हम उनको पिंंड दान, उनके नाम भजन कीर्तन करेंगे, तो वह जिस योनी में होंगे, उनको वो प्राप्त होगा। साथ ही उनकी उन्नति होगी। साथ ही सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी।

वहीं अगर वह अपने कर्मों की वजह से नरक बगेरा में सजा बगेरा भुगत रहे हैं तो आपके पिंड बगेरा उनका उत्थान हो जाएगा। साथ ही उनका मंगल हो जाएगा। इसलिए पिंंड और तर्पण आदि क्रिया जरूर करनी चाहिए। वहीं प्रेमानंद महाराज आगे कहते है कि मोक्ष तभी संभव है जब व्यक्ति भगवत भक्ति और आत्मज्ञान के मार्ग पर चलें। अगर कुल में कोई महत्मा भगवत प्राप्ति कर लेता है तो भी पितरों को मोक्ष मिल जाता है।

3 अक्टूबर से इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, बुद्धि के दाता बुध ग्रह होंगे उदय, आकस्मिक धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल