Horoscope 2020, वार्षिक राशिफल 2020: ज्योतिष अनुसार कुल 9 ग्रह होते हैं जो कुछ कुछ समय के अंतराल में अपनी राशि बदलते हैं। ये ग्रह जब भी एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं तो इसका कुछ न कुछ असर सभी राशि वालों पर पड़ता है। साल 2020 में कई ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं जिनमें शनि के राशि गोचर को काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि अन्य ग्रहों के मुकाबले शनि एक लंबे समय के अंतराल के बाद अपनी राशि बदलता है। जानिए 2020 में कब कौन सा ग्रह राशि बदलेगा।

सूर्य: वर्ष 2020 में 14 जनवरी को सूर्य धनु राशि से मकर राशि में चले जायेंगे। जिससे पिछले एक माह से रूके हुए सभी शुभ कार्य फिर से शुरू हो जायेंगे। सूर्य हर एक माह में अपनी राशि बदलता है। इस लिहाज से ये एक साल में 12 राशियों में अपने घूमने का सफर पूरा कर लेता है।

मंगल: साल 2020 के दूसरे महीने में यानी 7 फरवरी को मंगल धनु राशि में गोचर करने लगेंगे और सभी राशियों में से गोचर करते हुए साल के आखिर में 24 दिसंबर को इस ग्रह का अंतिम गोचर मेष राशि में होगा।

शनि: नये साल की शुरुआत में 24 जनवरी को शनि धनु राशि से मकर राशि में चले जायेंगे और अगले ढाई साल तक इसी राशि में रहेंगे। शनि की चाल काफी धीमी मानी जाती है। ये 12 राशियों में भ्रमण का चक्र करीब 30 सालों में पूरा करते हैं। शनि के राशि परिवर्तन के साथ वृश्चिक वालों पर शनि साढ़े साती खत्म हो जायेगी। जानिए शनि के राशि गोचर का आपके ऊपर क्या पड़ेगा प्रभाव

बुध: 13 जनवरी को बुध मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे। फिर पूरे साल विभिन्न राशियों में भ्रमण करते हुए 17 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश कर जायेंगे।

बृहस्पति: ज्योतिष में गुरु का गोचर काफी विशेष माना जाता है। 30 मार्च को गुरु मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे। फिर 14 मई को इसी राशि में वक्री हो जायेंगे। 30 जून को फिर से धनु राशि में वक्री होंगे। 13 सितंबर को मार्गी हो जायेंगे। इसके बाद 20 नवंबर को फिर से धनु से मकर राशि में चले जायेंगे।

[bc_video video_id=”5992789334001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

शुक्र: 9 जनवरी 2020 को शुक्र कुंभ राशि से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगा। फिर पूरे साल विभिन्न राशियों में गोचर करते हुए 11 दिसंबर 2020 को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जायेगा।

राहु: नये साल में राहु 23 सितंबर 2020 को मिथुन राशि से वृष राशि में प्रवेश करेगा। यानी की साल के प्रारंभ होने के साथ राहु मिथुन राशि में विचरण करता रहेगा।

केतु: नये साल में केतु धनु राशि में विराजमान रहेगा और फिर 23 सितंबर को धनु से वृश्चिक राशि में आ जायेगा। राहु और केतु ग्रह अपनी पिछली राशियों की तरफ गोचर करते हैं।

Rashifal 2020: इन नौ ग्रहों की चाल के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आपके लिए नया साल 2020?

मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)