Pitru Photo Direction in Home: हिंदू धर्म में पूर्वजों का बहुत महत्व माना गया है। जब किसी अपने का निधन हो जाता है, तो उनकी याद में घर में उनकी तस्वीर रखी जाती है और उस पर माला चढ़ाकर सम्मान दिया जाता है। यह परंपरा भावनाओं से जुड़ी होती है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर इन तस्वीरों को गलत जगह लगाया जाए, तो इसका नकारात्मक असर परिवार के जीवन पर पड़ सकता है। ऐसा करने से मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी और रिश्तों में खटास जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि पूर्वजों की तस्वीरें सही दिशा और सही स्थान पर ही लगाई जाएं। तो चलिए वास्तु शास्त्र से जानते हैं कि घर में पूर्वजों की तस्वीर लगाने की सही दिशा क्या है…

पूर्वजों की तस्वीरों के लिए सही दिशा कौन-सी है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूर्वजों की तस्वीरें लगाने के लिए दक्षिण-पश्चिम (South-West) या पश्चिम (West) दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। इन दिशाओं में तस्वीरें लगाने से पितरों का आशीर्वाद बना रहता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। तस्वीरें हॉल या बैठक के कमरे की दीवार पर लगाना बेहतर होता है, जहां परिवार के सदस्य सम्मान के साथ उन्हें देख सकें।

हर जगह तस्वीरें लगाना क्यों है गलत?

अक्सर लोग पूर्वजों की तस्वीरें ऐसी जगह लगा देते हैं, जहां हर आने-जाने वाले की नजर बार-बार उन पर जाती है। वास्तु के अनुसार आपको ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि बार-बार मृत व्यक्ति की तस्वीर देखने से मन में उदासी, भावनात्मक थकावट और नकारात्मक सोच बढ़ सकती है। इसका असर व्यक्ति की एकाग्रता और कामकाज पर भी पड़ता है। इसलिए तस्वीरें ऐसी जगह लगाएं, जहां सम्मान तो हो लेकिन बार-बार नजर न पड़े।

जीवित व्यक्ति की फोटो के साथ न रखें पूर्वजों की तस्वीर

अगर किसी एक ही फ्रेम में मृत और जीवित व्यक्ति की तस्वीर साथ में लगी हो, तो यह वास्तु दोष माना जाता है। ऐसा करने से उस जीवित व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है और उसकी उम्र पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ने की मान्यता है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि पूर्वजों और जीवित सदस्यों की तस्वीरें अलग-अलग फ्रेम में और अलग स्थान पर ही लगाई जाएं।

घर के इन स्थानों पर न लगाएं तस्वीरें

कई लोग पूर्वजों की तस्वीरें पूजा स्थान या घर के बीच वाले हिस्से में लगा देते हैं। वास्तु के अनुसार घर के केंद्र को ब्रह्मस्थान कहा जाता है, जो ऊर्जा का मुख्य केंद्र होता है। यहां ऐसी तस्वीरें लगाने से नकारात्मकता फैल सकती है। इसी तरह पूजा घर में भी पूर्वजों की तस्वीरें लगाने से बचना चाहिए।

साफ-सफाई का रखें खास ध्यान

पूर्वजों की तस्वीरों को सही दिशा में लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें साफ रखना भी बहुत जरूरी है। अगर तस्वीरों पर धूल-मिट्टी जमा रहती है या फ्रेम टूटे हुए हों, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। हर कुछ दिनों में तस्वीरों को साफ करें और उन्हें सम्मान के साथ रखें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।