Pitru Paksha 2025: ज्योतिष पंचांग के मुताबिक एक निश्चित अंतराल पर सूर्य और चंद्र ग्रहण समय- समय पर पड़ते रहते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ पूरी दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि इस साल पितृ पक्ष का आरंभ 7 सितंबर से हो रही है और समाप्ति 21 सितंबर को होगी। ऐसे में चंद्र ग्रहण 7 सितंबर तो वहीं सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को पड़ेगा। ऐसे में इन ग्रहण के पड़ने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों को आक्समिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

धन- समृद्धि के लिए जन्माष्टमी पर करें इन 5 प्रभावशाली मंत्रों का जाप, भगवान कृष्ण की रहेगी विशेष कृपा, सभी मनोरथ होंगे पूर्ण

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए चंद्र और सूर्य ग्रहण लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में नए विचारों को लागू करने का यह उत्तम समय है। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस अवधि में आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

चंद्र और सूर्य ग्रहण बनने से मिथुन राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी वाणी प्रभावशाली बनेगी, जिससे व्यापारिक सौदों और बातचीत में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश के नए अवसर प्राप्त होंगे। वहीं इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं इस अवधि में बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

सूर्य और चंद्र ग्रहण का बनना वृष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सक्सेस मिल सकती है। साथ ही निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही कोई पुराना निवेश या जमीन-जायदाद से लाभ होने की पूरी संभावना है। यह समय उच्च शिक्षा, आध्यात्मिक विकास और लंबी यात्राओं के लिए अनुकूल है। विदेशी संपर्कों या यात्राओं से लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।

12 साल बाद देवताओं के गुरु बृहस्पति चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, अपार धन के साथ पद- प्रतिष्ठा प्राप्ति के योग


यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल