Pitru Paksha 2023: शास्त्रों में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल पितृ पक्ष की शुरूआत भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से होता है और यह हर साल अश्विन मास तक चलता है। इसे सर्व पितृ अमावस्या और महालय अमावस्या के नाम से जाना जाता है। पितृ पक्ष की अवधि 15 दिनों की होती है। साथ ही  इन दिनों में तर्पण और पिंड दान किया जाता है। वहीं मान्यता है जो भी व्यक्ति इन दिनों अपने पूर्वजों के निमित्त पिंड दान और तर्पण करते हैं, उनको पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है। इस साल पितृ दोष  29 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। आइए जानते हैं पितृ दोष की तिथियां और धार्मिक महत्व…

पितृ पक्ष तिथियां 2023

पूर्णिमा का श्राद्ध : 29 सितंबर 2023
प्रतिपदा का श्राद्ध : 29 सितंबर 2023
द्वितीया तिथि का श्राद्ध : 30 सितंबर 2023
तृतीया तिथि का श्राद्ध : 1 अक्टूबर 2023
चतुर्थी तिथि श्राद्ध: 2 अक्टूबर 2023
पंचमी तिथि श्राद्ध : 3 अक्टूबर 2023
षष्ठी तिथि का श्राद्ध : 4 अक्टूबर 2023
सप्तमी तिथि का श्राद्ध : 5 अक्टूबर 2023
अष्टमी तिथि का श्राद्ध : 6 अक्टूबर 2023
नवमी तिथि का श्राद्ध : 7 अक्टूबर 2023
दशमी तिथि का श्राद्ध : 8 अक्टूबर 2023
एकादशी तिथि का श्राद्ध : 9 अक्टूबर 2023
मघा तिथि का श्राद्ध : 10 अक्टूबर 2023
द्वादशी तिथि का श्राद्ध : 11 अक्टूबर 2023
त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध : 12 अक्टूबर 2023
चतुर्दशी तिथि का श्राद्ध : 13 अक्टूबर 2023
सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या तिथि का श्राद्ध : 14 अक्टूबर 2023

पितृपक्ष का धार्मिक महत्व

पितृपक्ष के दौरान पिंड दान और ब्राह्राणों को भोजन कराने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं। साथ ही सुख- समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। वहीं श्राद्ध पक्ष में कुछ वस्तुओं का दान करने से महापुण्य की प्राप्ति होती है। जिस दिन आप अपने पितृों के निमित्त ब्राह्राणों को भोजन करा रहे हो। उस दिन ब्राह्राणों को कोई चांदी की वस्तु दान में दे सकते हैं। ऐसा करने से संतान प्राप्ति में आ रही बाधा खत्म होती है। साथ ही जीवन में संपन्नता बनी रहती है।

वहीं जिन लोगों को अपने पूर्वजों की निधन की तिथि नहीं मालूम वह लोग सर्व पितृ अमावस्या के दिन पिंड दान और श्राद्ध कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल