प्रेमानंद महाराज: सांसारिक दुखों से मुक्त कर सकती है ये एक चीज

Aug 04, 2025, 06:37 PM
Photo Credit : ( @PremanandJi Maharaj/FB )

वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचन सुनने लोग दूर-दूर से आते हैं।

Photo Credit : ( @PremanandJi Maharaj/FB )

प्रेमानंद महाराज लोगों को धर्म के मार्ग पर चलकर जीवन जीने की सलाह देते हैं।

Photo Credit : ( @PremanandJi Maharaj/FB )

उनके अनुसार कोई व्यक्ति सिर्फ एक चीज से सांसारिक दुखों से मुक्त हो सकता है।

Photo Credit : ( @PremanandJi Maharaj/FB )

दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रेमानंद महाराज से एक व्यक्ति सवाल करता है कि भजन करने से क्या मिलता है?

Photo Credit : ( @PremanandJi Maharaj/FB )

इसपर प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि भजन केवल शब्दों का उच्चारण नहीं है। यह आत्मा की शक्ति है। भजन के जरिए जीवन-मरण के चक्र को रोक सकते हैं।

Photo Credit : ( @PremanandJi Maharaj/FB )

प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि, विधि का विधान चाहे जैसा भी हो लेकिन भजन बल से उसे बदल सकते हैं।

Photo Credit : ( @PremanandJi Maharaj/FB )

जब आत्मा भजन में लीन होती है तो वह परमात्मा से जुड़ जाती है। उस स्थिति में मनुष्य भगवान को भी अधीन कर सकता है।

Photo Credit : ( @PremanandJi Maharaj/FB )

प्रेमानंद महाराज के अनुसार भजन और तपस्या का बल इतना प्रबल होता है कि इससे मृत्यु तक को टाला जा सकता है। ये अमरता का मार्ग है।

Photo Credit : ( @PremanandJi Maharaj/FB )

भजन के बल से एक साधारण मनुष्य भी महान बन सकता है। दुख, रोग, चिंता सबका अंत केवल नाम स्मरण से हो सकता है।

Photo Credit : ( @PremanandJi Maharaj/FB )