Pisces Eight Years Horoscope: ज्योतिष शास्त्र अनुसार मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। गुरु ग्रह को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि के कारक माने जाते हैं। वहीं गुरु 13 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही शनि ग्रह करीब ढाई साल बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। जिसका असर सभी 12 राशियों के लोगों पर देखने को मिलता है। 

वहीं अगर आपकी गोचर कुंडली की बात करें तो शनि देव अभी आपकी राशि से 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं और आप पर 17 जनवरी 2023 से शनि की साढ़ेसाती शुरू हुई है। जो 2030 तक रहेगी। वहीं गुरु ग्रह की बात करें तो गुरु ग्रह अभी आपके लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं और वह 22 अप्रैल से आपके धन भाव पर गोचर करेंगे। ऐसे में हम यहां आपको बताने जा रहे हैं, आगामी 8 साल का वर्षफल, मतलब आने वाले 5 साल मीन राशि के लोगों को करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, सेहत और वैवाहिक जीवन के लिहाज से कैसे साबित होंगे। आइए जानते हैं…

जानिए, मीन राशि के लोगों आने वाले 5 साल कैसे रहेंगे

वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2023, 24 और 2025 की आधी साल शनि देव आपके आध्यात्मिक चिंतन के लिए मोक्ष के द्वार और धर्म- कर्म के क्षेत्र के लिए बहुत अच्छे हैं। लेकिन ये सेहत के लिए कष्टकारी है। वहीं अगर आप शनि की महादशा चल रही है और शनि देव आपकी गोचर कुंडली के 6,8 और 12 भाव में बैठे हुए हैं, तो आपको विशेष सावधानी की जरूरत है। वहीं 2025 की आधी साल, 26, 27 और 2028 के आधी साल पर शनि देव आपके लग्न भाव पर गोचर करेंगे और पीक की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। इसलिए शनि देव आपकी शारीरिक क्षमता को कम करें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। शऱीर में आलस्य आएगा और खासकर वो लोग जो शिक्षा, बैंकिग, जज, वकील,  शिक्षक, धातु का काम, धर्म का काम, लकड़ी, खान- पान, पीली चीजों का व्यापार करते हैं, तो आपको इस समय आपको थोड़ा कम लाभ होगा।

गुरु ग्रह का होगा आशीर्वाद प्राप्त

वहीं साल 22 अप्रैल को गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर आ जाएंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही वाणी में प्रभाव आएगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं 2025 में गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ घर में आ जाएंगे। इसलिए इस समय आपको प्रापर्टी की प्राप्त होगी। साथ ही आप कोई वाहन भी खरीद सकते हैं। साथ ही भौतिक सुखों की आपको प्राप्ति होगी। वहीं गुरु ग्रह सप्तम दृष्टि से धनु राशि को देखेंगे। मतलब आपने ही घर को देंखेंगे। वहीं गुरु ग्रह 2026 में कर्क राशि में गोचर करेंगे और कर्क में वह उच्च के होते हैं। साथ ही गुरु की दृष्टि भाग्य, लाभ और नवम पर आएगी। इसलिए साल 2026 आपको लाभकारी रहेगा।

वहीं 2028 में गुरु आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर आ जाएंगे और वह लग्न भाव को देखेंगे। इसलिए इस समय जो लोग अविवाहित हैं, उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। साथ ही 2030 में देवगुरु बृहस्पति आपके नवम भाव में आ जाएंंगे और इनकी पंचम दृष्टि से आपके लग्न भाव में देखेंगे। इसलिए साल 2030 भी आपको अनुकूल सिद्ध हो सकती है। इस साल आप कोई विदेश की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

ये साल रहेंगे कष्टकारी

वहीं शनि देव साल 2028 की आधी साल, 2029 और 2030 में शनि देव नीच अवस्था में गोचर करके धन के घर पर आ जाएंगे। जो शुभ नहीं है। इसलिए इस समय आपका पारिवारिक जनों से कलह हो सकती है। साथ ही वाणी दूषित हो सकती है। वहीं वर्किंग कैपिसटी कम होगी। साथ ही छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल