Numerology Number 8 Personality: अंकशास्त्र में 1 लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। इन अंकों का संबंध नवग्रह से माना जाता है। यहां हम बात करे जा रहे हैं मूलांक 8 बारे में, जिसका संबंध शनि देव से माना जाता है। मतलब जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 और 26 होती है उनका मूलांक 8 होता है। पीएम नरेंद्र मोदी भी इसी मूलांक के जातक हैं क्योंकि उनकी जन्म तारीख 17 सितंबर है। मूलांक 8 से जुड़े लोगोंं के अंदर नेतृत्व करने की क्षमता होती है। ये लोग अत्याधिक मेहनती और अनुशासन में रहने वाले होते हैं। जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। साथ ही इन लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है। ये लोग बड़े कारोबारी होते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 8 से जुड़ी और दिलचस्प जानकारी…

5 साल बाद शुक्र की राशि में बनेगा ‘लक्ष्मी नारायण राजयोग’, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन-दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग

होते हैं मेहनती और न्यायप्रिय

जिन लोगों का मूलांक 8 होता है। ये लोग जुनूनी होते हैं। ये लोग जीवन में जो करना का ठानते हैं उसे पूरा करके ही चैन लेते हैं।  साथ ही यह लोग अपने कार्य को समय पर पूरा करते हैं। वहीं इन लोगों को कार्य में लापरवाही पसंद नहीं होती है। वहीं ये लोग मेहनती और न्यायप्रिय होते हैं। साथ ही ये लोग बहुत ही मैनेज तरीके से चलना पसंद करते हैं। ऐसे लोग दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। चुपचाप शांति से अपने काम में लगे रहते हैं।

होते हैं राजनेता और सफल कारोबार

मूलांक 8 वालों का करियर राजनीति के क्षेत्र में खूब चमकता है। ये लोग अच्छे राजनेता साबित होते हैं। समाज के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वहीं ये लोग बड़े कारोबारी भी होते हैं। क्योंकि इनकी दूरदर्शी सोच होती है। साथ ही ये लोग अच्छे निवेशक होते हैं। इन लोगों को स्वतंत्रता पसंद होती है। ये लोग किसी के दबाव में कार्य नहीं करते हैं। वहीं ये लोग अच्छी प्लानिंग करते हैं। वहीं ये लोग चापलूसी न किसी की करना पसंद करते हैं और न ही चापलूसी करवाना पसंद करते हैं। लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये जो भी फैसले लेते हैं वो अमूमन सही ही होते हैं। 

नवंबर में शनि और गुरु समेत 5 ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल