Parivartini Ekadashi 2025 Date, Tithi and Shubh Muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इसे पार्श्व एकादशी, पद्मा एकादशी या जयंती एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। परिवर्तिनी एकादशी पर भगवान विष्णु के वामन रूप और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के इस व्रत को करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और विष्णु भगवान अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और पारण का समय…

परिवर्तिनी एकादशी 2025 की तिथि (Parivartini Ekadashi 2025 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 3 सितंबर 2025, दिन बुधवार को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु शमन करते हुए करवट लेते हैं, इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के वामन रूप और माता लक्ष्मी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।

परिवर्तिनी एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त (Parivartini Ekadashi 2025 Shubh Muhurat)

वैदिक पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत 03 सितंबर को सुबह 04 बजकर 53 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन 04 सितंबर को सुबह 04 बजकर 21 मिनट पर होगा।

  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:30 बजे से सुबह 05:15 बजे तक रहेगा
  • रवि योग – सुबह 06 बजे से रात 11:08 बजे तक रहेगा
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 02:27 बजे से दोपहर 03:18 बजे तक रहेगा
  • अमृत काल – शाम 06:05 बजे से शाम 07:46 बजे तक रहेगा

परिवर्तिनी एकादशी 2025 का पारण कब किया जाएगा? (Parivartini Ekadashi 2025 Paran Time)

वैदिक पंचांग के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी व्रत का पारण 4 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 36 मिनट से शाम 04 बजकर 07 मिनट तक किया जा सकता है।

परिवर्तिनी एकादशी के मंत्र (Parivartini Ekadashi 2025 Mantra)

शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्।
लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं, योगिभिर्ध्यानगम्यम्, वन्दे विष्णुं भवभयहरं, सर्वलोकैकनाथम्॥ ॐ नमो भगवते वासुदेवाय:

ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्:
श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
ॐ विष्णवे नम:
ॐ हूं विष्णवे नम:

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।