Palmistry Career Line: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ में उसकी किस्मत छुपी हुई होती है। जिसका विश्लेषण करके भूत, वर्तमान और फ्यूचर को जाना जा सकता है। साथ ही हाथ में कुछ ऐसे निशान और रेखाएं होती हैं। जो व्यक्ति के करियर और वैवाहिक जीवन का राज खोलती हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं हाथ में मौजूद चंद्र रेखा के बारे में, जिन मौजूद निशान व्यक्ति को राजनेता और सेनाध्यक्ष बनाते हैं। आइए जानते हैं हाथ में कहा होती है चंद्र रेखा और व्यक्ति को इस रेखा के होने से क्या लाभ मिलते हैं… 

हाथ में यहां होती है चंंद्र रेखा

व्यक्ति के हाथ में इस रेखा को सबसे अधिक महत्व दिया गया है। इसे अन्त प्रेरणा रेखा भी कहते हैं। यह रेखा मणिबन्ध या चंद्र पर्वत से शुरू होकर धनुष का आकार धारण करती हुई बुध क्षेत्र तक पहुंचती है।

राष्ट्रपति और सेनाध्यक्ष होते हैं

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन व्यक्ति के हाथों में यह रेखा होती है। वे व्यक्ति साधारण घराने में जन्म लेकर भी बहुत ऊंचे पदों पर पहुंचते हैं। कई बार ऐसे व्यक्ति राष्ट्रपति या सेनाध्यक्ष बनते हैं। ऐसे व्यक्ति राष्ट्र से संबंधित महत्वपूर्ण पद पर होते हैं।

ऐसे लोग होते हैं पुलिस और आर्मी अधिकारी

मंगल क्षेत्र विस्तार लिए हुए हो और मंगल वलय पर किसी उज्जवल तारे का चिह्न हो। साथ ही भाग्य रेखा विकसित, स्पष्ट हो तो व्यक्ति निश्चित ही पुलिस या आर्मी लाइन में नाम कमाता है। वहीं इन लोग अनुशासित होते हैं। इन लोगों के अंदर मातृ भूमि के लिए अटूट प्रेम होता है। साथ ही ये लोग भावुक भी कम होते हैं। ये लोग साहसी- निडर होते हैं।

जल से रहना चाहिए सावधान

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार ऐसे व्यक्तियों के लिए जल यात्रा घातक होती है। कई बार तैरते समय इनको मृत्यु तुल्य कष्ट उठाना पड़ सकता है। लेकिन इन लोगों का स्वभाव सरल होता है। साथ ही यह गंभीर पृक्रति के होते हैं। साथ ही इनका व्यक्तित्व अत्यंत सम्मोहक होता है। साथ ही इन शत्रुओं को भी अपने वश में करने की क्षमता होती है। साथ ही ये व्यक्ति दूसरों की सहायता करने वाले होते हैं। वहीं अगर कोई व्यक्ति इनकी मदद करता है तो ये उसका जीवनभर एहसान मानते हैं। इन लोगों के अंदर नेतृत्व करने की क्षमता होती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल