अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी शनि ग्रह हैं। कर्म फलदाता और न्याय के देवता कहे जाने वाले शनिदेव के गुण मूलांग 8 के जातकों में भी दिखाई देते हैं। इस मूलांक के अधिकतर लोग बड़े ही परिश्रमी और ईमानदार होते हैं।

मूलांक 8 के लोग कभी भी मेहनत और संघर्ष करने से पीछे नहीं हटते। मूलांक 8 के लोगों के लिए यह साल काफी अच्छा रहने वाला है। इस साल मूलांक 8 के जातक रिश्तों की कद्र करना सिखेंगे, साथ ही उन्हें उनकी मेहनत का फायदा भी मिलेगा। बेहद गुस्सैल मानें जाते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग

तो आइए जानते हैं कि यह साल मूलांक 8 के जातकों के लिए कैसा रहेगा-

-धन लाभ: मूलांक 8 के जिन जातकों पर कर्ज चढ़ा हुआ है, वह इस साल कर्ज को उतारने में कामयाब रहेंगे। जून-जुलाई के बाद का समय इन लोगों के लिए आश्चर्यजनक रूप से फायदेमंद रहेगा। इस साल मूलांक 8 के जातक जमीन में निवेश कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- सुख-समृद्धि के लिए सोमवार के दिन क्या करें और क्या न करें? जानिए क्या है मान्यता

-रोमांस लाइफ: इस साल मूलांक 8 के जिन जातकों की शादी नहीं हुई है उनकी शादी के प्रवल संयोग बन रहे हैं। हालांकि, जिनके अफेयर चल रहे हैं वह भी रिश्तों में बंध सकते हैं। इस मूलांक के जिन जातकों की शादी हो चुकी है, उन्हें अपने रिश्तों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि थोड़ी-सी भी लापरवाही रिश्तों में तनाव ला सकती है।

वाणी का संभल कर प्रयोग करने की आवश्कयकता है। इस साल आपकी रोमांस लाइफ काफी अच्छी रहेगी। यह भी पढ़ें- राशिफल (7 से 13 जून 2021): सूर्य ग्रहण के प्रभाव से इस सप्ताह 3 राशियों का बढ़ेगा सौभाग्य, जानिए अपनी राशि का हाल

 

-करियर: नौकरीपेशा लोगों की मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में आपके कामों को सराहा जाएगा। मूलांक 8 के लोगों को नौकरी में मनचाही तरक्की मिलेगी। कारोबारियों के लिए भी यह साल काफी शानदार रहेगा। हालांकि, जो लोग इस साल अपना बिजनेस करने की सोच रहे हैं वह सबसे पहले अपना बैंक बैलेंस जरूर चैक कर लें।

 

-स्वास्थ्य: मूलांक 8 के जातकों के लिए यह साल स्वास्थ्य के हिसाब से कुछ खास नहीं रहेगा। इस साल बीमारियां आपको जकड़ सकती हैं। शुरु में हुई कुछ परेशानियां आपको साल भर तंग करती रहेंगी। ऐसे में आपको सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसके अलावा दुर्घटना और चोट लगने के भी संकेत मिल रहे हैं।