November Lucky Rashiyan: वैदिक पंचांग के अनुसार नवंबर के महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन, वक्री और मार्गी होंगे। जिसका प्रभाव मावन जीवन और देश दुनिया पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि इस महीने शनि देव मार्गी होंगे तो वहीं गुरु बृहस्पति वक्री होंगे। वहीं शुक्र अपनी चाल में बदलाव करते हुए 2 नवंबर को कन्या से तुला राशि में अपना स्थान लेंगे। इसके बाद ग्रहों के राजा सूर्य 16 नवंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। साथ ही इसके बाद बुध वृश्चिक राशि में उदय होंगे। ऐसे में 5 ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

5 साल बाद शुक्र की राशि में बनेगा ‘लक्ष्मी नारायण राजयोग’, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन-दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग

तुला राशि (Libra Zodiac)

आप लोगों के लिए नवंबर का महीना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शनि देव छठे स्थान पर मार्गी होंगे। तो वहीं आपकी राशि धन भाव पर रूचक राजयोग बनेगा। इसलिए इस समय आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। साथ ही समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातक अधिक धन कमा सकेंगे। साथ ही आपने जो लंबे समय से योजनाएं रुकी थीं, उनमें गति आएगी। कर्ज को लेकर चल रही परेशानियां दूर होंगी और आपकी मानसिक स्थिति बेहतर बनेगी। इस समय कारोबार में अपनी अलग पहचान बना सकेंगे। वहीं देश- विदेश की यात्रा करेंगे।

मेष राशि (Aries Zodiac)

नवंबर का महीना मेष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से मालव्य राजयोग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बनेगा। वहीं रूचक राजयोग अष्टम स्थान पर बनेगा। साथ ही शनि देव आपकी राशि से 12वें भाव पर मार्गी होंगे। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही करियर में नई ऊंचाइयां हासिल होंगी। वहीं नए प्रोजेक्ट्स, पदोन्नति या किसी बड़े कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही अचानक धनलाभ, उपहार या किसी परिचित से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए नंवबर का महीना करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मालव्य राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनेगा। वहीं शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिलेगी। साथ ही निवेश संबंधी कार्यों में सफलता और लाभ की संभावना है। वहीं पदोन्नति, वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारियां मिलने की स्थिति बन रही है। साथ ही काम-व्यवसाय में विस्तार होगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

5 साल बाद शुक्र की राशि में बनेगा ‘लक्ष्मी नारायण राजयोग’, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन-दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल