November 2025 Planetary Transit Horoscope : वैदिक ज्योतिष अनुसार नवंबर के महीने में एक साथ मालव्य राजयोग सहित 4 राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस महीने मंगल के स्वराशि वृश्चिक में संचऱण से रूचक राजयोग, हंस राजयोग, मालव्य राजयोग और आदित्य मंगल राजयोग बन रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की आय में वृद्धि और करियर में ग्रोथ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

3 नवंबर से चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, 10 साल बाद गुरु और शुक्र बना रहे केंद्र दृष्टि योग, अचानक धनलाभ के योग

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए नवंबर का महीना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि मालव्य राजयोग आपकी राशि से छठे स्थान पर बनेगा। वहीं आपकी राशि से 7वें भाव में रूचक राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। ऐसे में वृषभ राशि के लोगों के अंदर एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलेगी। साथ ही आपको सुख-संपन्नता में वृद्धि होगी। नए घर या वाहन का सुख मिल सकता है। निजी जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। वहीं इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्ताव हो सकता है। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

तुला राशि (Libra Zodiac)

आप लोगों के लिए 4 राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि मालव्य राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर तो वहीं रूचक राजयोग आपकी गोचर कुंडली के 12वें भाव पर बनेगा। इसलिए आपको पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही आप इस महीने वाहन या संपत्ति का सुख हासिल कर सकते हैं। वहीं जो इस राशि के प्रतियोगी छात्र हैं उनको परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं आपको किसी पुराने निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। अविवाहित जातकों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए नवंबर का महीना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर हंस राजयोग बन रहा है। वहीं मालव्य राजयोग आपकी गोचर कुंडली से कर्म भाव पर बनेगा। इसलिए करियर में नई उपलब्धियां और नए अवसर मिलने के आसार हैं। लव लाइफ के लिए भी महीने बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपको अपने पार्टनर से पूरा साथ मिलेगा। वहीं कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। वहीं पद-प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेगी। साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

500 साल बाद शनि मार्गी और गुरु बृहस्पति होंगे वक्री, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल