हिंदू धर्म में देवी-देवता की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत, उद्यापन करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही भक्त अपने आराध्य को रोजाना कोई न कोई अवश्य लगाता है। प्रत्येक देवी-देवता की पूजा की विधि अलग होती है। शास्त्रों के मुताबिक, भोग के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए प्रिय खाद्य पदार्थों का भोग लगाया जाता है। कई भक्तगण देवी-देवता को उस खाने का भोग लगाते हैं, जो उन्होंने सभी सदस्यों के लिए बनाया है जिसे वह खूबसूरत तरीके स थाली में सजाकर भगवान का भोग लगाते हैं। लेकिन ऐसे में भोग लगाते समय एक गलती कर देते हैं, जिससे प्रथम पूज्य गणेश उस भोग को ग्रहण नहीं करते हैं। जानिए पुराणों के अनुसार भोग लगाते समय किस चीज को पहले से नहीं रखना चाहिए।
स्कंद पुराण, शिव पुराण के अनुसार, विष्णु पुराण के अनुसार देव-देवता को भोग लगाते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। इसे पवित्र पौधे में एक माना जाता है और जिस घर में तुलसी लगी होती है। उस घर में सकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है। इसके साथ ही व्यक्ति को हर तरह के कष्टों से निजात मिलने के साथ जीवन में आने वाले बड़े संकटों से बचाव भी हो जाता है।
भगवान विष्णु के अलावा उनके अवतारों को तुलसी दल चढ़ाना शुभ माना जाता है। इसके बिना भोग वह ग्रहण नहीं करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी भगवान शिव के साथ प्रथम पूज्य गणपति को नहीं चढ़ाई जाती है।
शिव पुराण के अनुसार, महादेव को तो तुलसी दल के बजाय मंजरी चढ़ा सकते हैं। लेकिन गणपति जी को तुलसी बिल्कुल भी नहीं चढ़ाई जाती है।
भोग की थाली में पहले से न रखें ये एक चीज
आमतौर पर जब हम देवी-देवता के लिए रसोई घर में भोजन बनाते हैं, तो इसे एक थाली में निकाल लेते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि किचन से ही थाली में तुलसी बिल्कुल भी न रखें।
दरअसल, सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है। इसलिए उन्हे भोग भी सबसे पहले लगाया जाता है। इसके उपरांत दूसरे देवी-देवता को भोग लगाते हैं। ऐसे में अगर आप किचन से ही थाली में तुलसी रख लेंगे, तो गणपति बप्पा बिल्कुल भी इस भोग को ग्रहण नहीं करेंगे। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि भोग में पहले से तुलसी दल न रखें। पूजा घर में लाने के बाद ही इसमें तुलसी दल रखें। जब तक आप तुलसी दल रखें। उतनी ही देर में भगवान गणेश अपनी दृष्टि से भोग को ग्रहण कर लेंगे। इसके बाद अन्य देवी-देवता भी भोजन ग्रहण कर लेंगे।
यह भी पढ़ें:
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।