Zodiac Sign: वैदिक ज्योतिष अनुसार 12 राशियां और 27 नक्षत्र होते हैं। इन राशियों पर नवग्रह का आधिपत्य होता है। इसलिए इन राशियों से जुड़े लोगों का नेचर और व्यक्तित्व अलग- अलग होता है। यहां हम आप करने जा रहे हैं ऐसी राशियों के बारे में, जो राशियां किसी के सामने झुकती नहीं हैं। इनको लोग कितना भी गिराने की कोशिश करें, लेकिन ये हार नहीं मानती हैं। ये लोग ईमानदार और मेहनती होते हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
वैदिक ज्योतिष अनुसार जिन लोगों की तुला राशि होती है। वो लोग मेहनती और ईमानदार होते हैं। ये लोग थोडे़ रोमांटिक और मजाकिया किस्म के भी होते हैं। ये लोग अपनी मर्जी के मालिक होते हैं। साथ ही ये लोग हर काम को बहुत सलीखे से करते हैं। इन लोगों के अंंदर सीखने की प्रवृत्ति होती है। साथ ही ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि के लोगों को स्वतंत्रता पसंद होती हैं। इन लोगों के चेहरे पर एक अलग सा तेज होता है। इन लोगों की यह खूबी होती है कि ये किसी के सामने झुकते नहीं है। लोग कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन ये हार मानने को तैयार नहीं होते हैं। साथ ही ये लोग स्वभाव से जिद्दी होते हैं. इतना ही नहीं, इस राशि के बहुत बुद्धिमान होते हैं. करियर में बड़ी सफलता हाथ लगती है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की धनु राशि होती हैं, वो लोग स्वभाव से थोड़े चिड़चिड़े होते हैं। लेकिन ये लोग विपरीत परिस्थिति में भी शांत रहते हैं। इन लोगों के अंदर एक यह खूबी होती है। कि ये सामने वाले का चेहरा पढ़ लेते हैं। साथ ही इस राशि के जातक अपने स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं करते, फिर चाहे कैसी भी परिस्थिति क्यों न हो। ये लोग कर्मठ और मेहनती माने जाते हैं। वहीं धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
जिन लोगों की राशि कुंभ होती है, वो लोग थोड़े भावुक तो होते हैं। लेकिन ये लोग हर अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते। ये लोग हमेशा सिर उठाकर जीते हैं। साथ ही ऑफिस या कार्यस्थल पर प्रेशर में आकर काम नहीं करते। लेकिन इनकी एक खूबी होती हैं कि ये जिससे प्रेम करते हैं। उसे हमेशा मानते हैं। ये लोग कर्मठ और मेहनती भी होते हैं। वहीं इनकी सोच दूसरों से अलग होती है।