Mokshada Ekadashi Remedy 2022: शास्त्रों में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत रखने का विधान है। साथ ही एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। एकादशी महीने में दो बार रखा जाता है। आपको बता दें कि इस साल मोक्षदा एकादशी (Mokshada Ekadashi 2022) व्रत 3 दिसंबर को रखा जाएगा। वहीं मोक्षदा एकादशी (Mokshada Ekadashi 2022) पापकर्म का नाश करने वाली मानी गई है। साथ ही इस दिन यदि मनुष्य विधि विधान से व्रत और पूजा करें तो उसका भाग्योदय होता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं ज्योतिष में कुछ उपायों का वर्णन मिलता है तो मोक्षदा एकादशी के दिन किए जाएं तो जीवन में सुख- समृद्धि आ सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
सभी मनोकामनाएं हो सकती हैं पूर्ण
मोक्षदा एकादशी के सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। वहीं इसके बाद राधा-कृष्ण के मंदिर जाएं और वहां गेंदे की माला भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करें। ये उपाय करने से आपके जीवन में सुख- समृद्धि का वास होगा। साथ ही भगवान श्री कृष्ण की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
पान के पत्ते का करें ये उपाय
अगर आपका धन फिजूल खर्च होता हो और धन की सेविंग नहीं हो पाती है तो आप मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान कृष्ण को पान का पत्ता अर्पित करें। साथ ही इस पत्ते पर पहले रोली से श्री लिख लें। इसके बाद भगवान को अर्पित करें। साथ ही पूजा के बाद इस पत्ते को अपने धन स्थान पर रख दें। मान्यता है ऐसा करने से फिजूल खर्चों पर रोक लगेगी और धन की सेविंग होने लगेगी।
पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं जल
ज्योतिष के अनुसार मोक्षदा एकादशी के दिन पीपल के वृक्ष पर जल जरूर चढ़ाएं। पीपल में भगवान विष्णु का वास मन जाता है। साथ ही अपनी मनोकामना मन में बोल दें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
मां तुलसी की करें पूजा
मोक्षदा एकादशी के दिन तुलसी के पेड़ की जरूर पूजा करें। साथ ही शाम को तुलसी के सामने गाय के घी का दीपक जलाएं और परिक्रमा करें। ये उपाय करने से आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिल सकती है। वहीं मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त हो सकती है।