Budhaditya Rajyog In Dhanu: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक हर ग्रह निश्चित समय अंतरला पर गोचर करता है। जिससे कई शुभ और अशुभ योग बनते हैं। आपको बता दें दिसंबर में धनु राशि में बुधादित्य योग (Budhaditya Rajyog In Sagittarius) बनने जा रहा है। जिसमें सबसे पहले बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह 3 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे, फिर 16 दिसंबर को सूर्य ग्रह (Surya Dev Transit In Dhanu) धनु राशि में गोचर कर जाएंगे। जिससे धनु राशि में बुधादित्य राजयोग बनेगा। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनको इस समय अच्छा धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि: आपके लिए बुधादित्य राजयोग (Budhaditya Rajyog) शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से पंचम भाव में बनने जा रहा है। जिसे संतान और प्रेम संबंध का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आर्थिक मामले में भी आपको इस महीने लाभ मिलेगा। शौक मौज का आनंद ले सकेंगे। वहीं अगर आप छात्र हैं तो आप पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं या आपका वीजा बगेरा बन सकता है। वहीं इस समय आपको प्रेम- संबंध में सफलता प्राप्त हो सकती है।
सिंह राशि : बुधादित्य राजयोग का निर्माण सिंह राशि के जातकों करियर और व्यापार के लिहाज से लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुधादित्य राजयोग आपकी राशि से चतुर्थ स्थान में बनने जा रहा है। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस दौरान आप प्रापर्टी और वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। कोई अटकी हुई डील आपकी फाइनल हो सकती है। वहीं जो लोग रियल स्टेट के व्यापार से जुड़े हुए हैं, उनको इस समय कारोबार अच्छा चल सकता है।
तुला राशि: आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग का बनना आर्थिक रूप से अच्छा सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से तीसरे भाव में बनने जा रहा है। जिसे साहस-पराक्रम और भाई बहन का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
वहीं पिता और पैतृक संपत्ति द्वारा भी इनको लाभ मिलने का योग दिख रहा है। पूर्व में किए कार्यों का भी आपको इस महीने फायदा दिखेगा। साथ ही इस समय आपको भाई- बहन का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है।