Budh Mangal And Venus Conjunction In Leo: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर भ्रमण करके अन्य ग्रहों के साथ युति का निर्माण करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 25 जुलाई को अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश कर चुते हैं, जहां वह मंगल और शुक्र ग्रह के साथ युति बना रहे हैं। मतलब सिंह राशि में इन तीनों ग्रहों का संयोग बन रहा है। इसलिए इस संयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय मनोकामना पूर्ण हो सकती है। साथ ही धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
त्रिग्रही योग का बनना कुंभ राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से सप्तम भाव में बन रहा है। वहीं शनि का समसप्तक दृष्टि संबंध भी बन रहा है। इसलिए आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। साथ ही पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। दैनिक इनकम भी अच्छी हो सकती है। साथ ही आपकी गोचर कुंडली में शश और केंद्र त्रिकोण राजयोग भी बन रहा है। इसलिए इस समय आपकी सेहत में सुधार आएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
शुक्र, मंगल और बुध का संयोग आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव में बन रहा है। साथ ही लाभ और धन भाव के स्वामी आपकी राशि में स्थित हैं। साथ ही सुख- साधनों के स्वामी मंगल वो भी आपकी राशि में बैठ गए। साथ ही कर्म भाव के स्वामी शुक्र भी आपकी राशि में बैठे हैं। इसलिए इस समय थोड़ा वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। वहीं इस दौरान व्यापारियों को लाभ मिल सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
त्रिग्रही योग का बनना तुला राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि पर शनि की समसप्तक दृष्टि पड़ रही है। क्योंकि यह युति आपकी इनकम स्थान पर बन रही है। लाभ, राशि के स्वामी, भाग्य के स्वामी और दांपत्य जीवन के स्वामी वो भी लाभ स्थान पर बैठे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। यदि आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई बिजनस करते हैं तो इस वक्त आपका व्यवसाय काफी फलेगा फूलेगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।