Budh Planet Margi 2023: वैदिक ज्योतिष मुताबिक बुध ग्रह की चाल में जब भी बदलाव होता है। तो उसका प्रभाव व्यापाक रूप से राशियों और मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह मार्गी होने जा रहे हैं। बुध ग्रह मेष राशि में मार्गी होंगे। आपको बता दें कि किसी भी ग्रह के मार्गी होने से मतलब ग्रह का सीधी चाल से चलना है। इसलिए बुध ग्रह की इस चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस समय आपको पुराने निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही  यदि आपका कोई काम लंबे समय से किसी कारणवश अटका हुआ है तो इस अवधि में वह पूरा हो जाएगा। वहीं बुध ग्रह आपके चतुर्थ और लग्न भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने की सोच सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

बुध ग्रह का मार्गी होना सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध  हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान में मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आप इस समय काम- कारोबार से संबंध से यात्राओं पर जा सकते हैं। वहीं प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए भी बुध की मार्गी चाल बहुत अच्छी रहने वाली है। इस दौरान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। वहीं इस समय आप मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन और इनकम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारियों के लिए यह अवधि शुभ साबित हो सकती है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना मीन राशि के जातकों को आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। क्योंक बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन भाव में मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। वहीं आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही व्यापारियों को फंसा धन मिल सकता है। लेकिन आप लोगों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसलिए शनि देव की पूजा लगातार करते रहें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल