Budh Gochar In December 2025: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को तर्कशक्ति, वाणी, व्यापार, कम्यूनिकेशन, शेयर बाजार, गणित और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। इसलिए बुध ग्रह का जब भी गोचर होता है। तो इनके गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। आपको बता दें कि 6 दिसंबर व्यापार के दाता बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मक चमक सकती है। साथ ही इन लोगों आय में वृद्धि और करियर में तरक्की हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
बुध ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के लग्न भाव में बुध ग्रह संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही समय आप लोकप्रिय होंगे। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही इस दौरान प्रमोशन मिलने और कमाई बढ़ने के योग भी बने हुए हैं, जिससे मन खुश रहेगा। कार्यस्थल पर कामकाज की स्थिति बढ़िया रहेगी और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मकर राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम से आप धन कमा सकते हैं। वहीं आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। वहीं आपके मान-सम्मान में वृद्धि और करियर में ग्रोथ मिलने की भी संभावना है। आपको कुछ यात्राएं करने का मौका भी मिल सकता है, जिससे एक नई ताजगी महसूस करेंगे।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में विशेष तरक्की मिल सकती है। साथ ही व्यावसायिक क्षेत्र में भी उन्नति के मार्ग मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय अधिकारों में वृद्धि होगी और जीवन में सुखद अनुभव प्राप्त होंगे।
