Lakshmi Narayan Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह गोचर करके युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि विलासता और भौतिक सुख के दाता शुक्र और कारोबार, बुद्धि के दाता बुध देव की युति 12 घंटे बाद बनने जा रही है। जिससे लक्ष्मी नारायण योग बनेगा और इस योग का असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको यह योग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

लक्ष्मी नारायण राजयोग का बनना वृष राशि के जातकों को लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी धन- दौलत में वृद्धि होगी। साथ ही सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी। वहीं घर और वाहन लेने के योग बन रहे हैं। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। साथ ही लव लाइफ आपकी अच्छी रहेगी। वहीं जो शादीशुदा लोग हैं, उनका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। उनको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप किसी व्यवसाय में हैं तो भी आपको आर्थिक उन्नति मिलेगी। इस दौरान आपकी रुचि निवेश में अधिक रहने वाली है। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

बुध और शुक्र की युति मिथुन राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। वहीं आपके धन- धान्य की वृद्धि हो सकती है। साथ ही जो लोग मीडिया, फिल्म लाइन, मॉडलिंग और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। इस समय आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं तो लाभकारी सिद्ध होगी।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और बुध की युति आर्थिक रूप से शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती हैं। इस समय आपको धनलाभ के योग बनेंगे। साथ ही स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। वहीं किसी योजना में सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग कारोबारी हैं, उनके अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। जिससे आपको लाभ हो सकता है। वहीं परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। साथ ही  इस दौरान आपका करियर काफी अच्छा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में काफी उन्नति हासिल होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल