Lakshmi Narayan Rajyog 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह एक निश्चित अवधि पर राशि परिवर्तन करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव देश- दुनिया और पृथ्वी पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि नंवंबर में ग्रहों के राजकुमार बुध और धन के दाता शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। ऐसे में 5 साल बाद तुला राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने जा रहा है। इसलिए इस राजयोग के प्रभाव से 3 राशि के लोगों का गोल्डन टाइम हो सकता है। करियर में तरक्की के साथ आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

18 महीने बाद भूमिपुत्र मंगल करेंगे गुरु के घर में प्रवेश, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से प्रथम स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपका व्यक्तित्व निखरेगा। साथ ही जो विवाहित लोग हैं, उनका दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं जो कुंवारे लोग हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस दौरान आप लोकप्रिय होंगे और समाज में आपको मान- सम्मान, प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं निवेश संबंधी कार्यों में सफलता और लाभ की संभावना है। साथ ही पदोन्नति, वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारियां मिलने की स्थिति बन रही है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

लक्ष्मी नारायण राजयोग मकर राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से करियर और कारोबार के स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को जॉब में अच्छी पोजिशन हासिल होगी और बॉस की नजर में आपकी छवि में सुधार होगा। वहीं करियर में नया मुकाम हासिल करने का अवसर मिलेगा. जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उनके लिए यह उत्तम समय है। साथ ही व्यापारियों को पैसों की आवक बढ़ेगी और धन-संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग का बनना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप कोई धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं कोई बड़ा कार्य या प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है। साथ ही नई नौकरी, वाहन या संपत्ति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वहीं इस समय इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही जो प्रतियोगी छात्र हैं उनको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।