Mangal Rashi Parivartan December 2021: 5 दिसंबर को यानी आज, सुबह 5 बजे मंगल ग्रह ने वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। अब मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में जनवरी 2022 तक रहेंगे। इसके बाद यह धनु राशि में गोचर करेंगे। मंगल, साहस और आत्मविश्वास के कारक माने जाते हैं। माना जाता है की अगर कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत हो तो व्यक्ति को अपने जीवन में खूब प्रसिद्धि हासिल होती है।

मंगल ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर कुछ राशि वालों के लिए शुभ फल लेकर आएगा। मंगल के राशि परिवर्तन से इन 5 राशि के जातकों को काफी लाभ मिलेगा। जानिये कौन-सी हैं यह पांच राशियां-

मेष राशि: मंगल का वृश्चिक राशि में प्रवेश मेष राशि के जातकों के लिए काफी लकी साबित होगा। इस दौरान परिवार में प्रेम बढ़ेगा और आपके सभी रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। मेष राशि के जातकों को इस दौरान करियर में बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। वैसे तो इस दौरान आपको अचानक से धन प्राप्त होने की संभावना है, लेकिन धन से जुड़े मामलों को आपको अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को मंगल के राशि परिवर्तन से सभी कामों में सफलता प्राप्त होगी। जो लोग किसी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं, उन्हें शुभ परिणाम मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए भी ये गोचर लाभप्रद साबित होगा। नौकरी और बिजनेस में चीजें आपके पक्ष में आने लगेंगी। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। निवेश से लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।

कन्या राशि: मंगल के गोचर से कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। यात्रा से धन लाभ होने के आसार रहेंगे।

कुंभ राशि: इस राशि परिवर्तन से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय काफी शुभ रहेगा। व्यापार में मुनाफा होने के संयोग बन रहे हैं। कुल मिलाकर कुंभ राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा। हालांकि धन खर्च पर लगाम लगाने की जरूरत है।