Ruchak Yog In Kundli: साल 2026 में कई ग्रह मार्गी, वक्री होंगे और वहीं कई ग्रह गोचर करके राजयोग और शुभ योग का निर्माण करेंगे। जिसमें ग्रहों के सेनापति मंगल का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह जनवरी में अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे केंद्र त्रिकोण और रूचक राजयोग बनने जा रहे हैं। ऐसे में कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

30 नवंबर से चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, 10 साल बाद शुक्र और वरुण बनाएंगे नवपंचम राजयोग, अचानक धनलाभ के योग

तुला राशि (Libra Zodiac)

आप लोगों के लिए रूचक और केंद्र त्रिकोण राजयोग का बनना सकारात्मक सिद्ध हो सकता। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओंं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं इस दौरान आपको हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा, नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी। वहीं इस समय पैतृक संपत्ति और धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं परिवार और सामाजिक जीवन में संतोष रहेगा। साथ ही आपकी सृजनात्मक योजनाएं और निवेश इस समय लाभप्रद साबित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

रूचक और केंद्र त्रिकोण राजयोग आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से लग्न स्थान पर बनेंगे। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपका साहस और पराक्रम भी बढ़ेगा। वहीं, कारोबारियों को चालाकी से लिए गए फैसलों से लाभ होगा। साथ ही इस दौरान शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन मधुर  रहेगा। वहीं आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्ति हो सकती है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

रूचक और केंद्र त्रिकोण राजयोग वृष राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वहीं कोई नया प्रोजेक्ट या व्यवसाय में लाभ मिलेगा। साथ ही अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ से आप महत्वपूर्ण फैसले सही समय पर ले पाएंगे। साथ ही आप काम- कारोबार से संबंधित यात्राएं कर सकते हैं। वहीं आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

3 दिसंबर से चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, 12 महीने बाद सूर्य करेंगे बुध के नक्षत्र में प्रवेश, पद- प्रतिष्ठा प्राप्ति के योग


यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल